Sarkari Naukri 2026, Latest Government Jobs: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Sarkari Naukri 2026) खबर है। इस हफ्ते बैंक, रेलवे यूपीएसएसएससी समेत कई विभागों में 15000 ज्यादा नौकरियां (Latest Government Jobs) नकली हैं। ऐसे में यदि आप भी गवर्नमेंट जॉब की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद काम की है। अगर आप भी इन विभागों में नौकरी पाना चाहते हैं तो यहां जान सकते हैं।
SBI Clerk Recruitment 2026: एसबीआई में जूनियर क्लर्क के 9766 पदों पर वैकेंसी
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने क्लर्क के 9766 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें 7,680 रेग्यूलर (Regular) और 2,086 बैकलॉग (Backlog) पद शामिल हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2026 है। यहां आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना चाहिए या फिर केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा नोटिफिकेशन में बताए गए नियमों के अनुसार योग्य आरक्षित और अन्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
Railway Recruitment 2026: रेलवे जूनियर इंजीनियर के 3993 पदों पर करें आवेदन
रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर और डिपो मैटिरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 3993 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (Railway Junior Engineer Recruitment) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 13 सितंबर 2026 है। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर दी गई है। वहीं एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए उम्मीदवारों को 15 सितंबर 2026 तक का समय दिय गया है।
यहां जोन वाइज पद की बात करें तो कोलकाता के लिए 457 वैकेंसी, मुंबई के लिए 411 वैकेंसी, चेन्नई के लिए 362 वैकेंसी, प्रयागराज के 340 वैकेंसी, गुवाहाटी के 329 वैकेंसी, बेंगलुरु के 298 वैकेंसी, अजमेर के 252 वैकेंसी, गोरखपुर के लिए 198 वैकेंसी, चंडीगढ़ के लिए 183 वैकेंसी, जम्मू-श्रीनगर के 152 वैकेंसी, अहमदाबाद के लिए 143 वैकेंसी, बिलासपुर के 124 वैकेंसी, रांची के 122 वैकेंसी, भोपाल के लिए 113 वैकेंसी, सिकंदराबाद के लिए 110, तिरुवनंतपुरम के 101, सिलिगुड़ी के लिए 92, भुवनेश्वर के 86, पटना के 73, मालदा के लिए 30 और मुजफ्फरपुर के 17 पद शामिल हैं।
UPSSSC Veternary Pharmacist Vacancy: यूपीएसएसएससी वेटरनरी फार्मासिस्ट के 1308 पदों पर करें आवेदन
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वेटरनरी फार्मासिस्ट के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए वेटरनरी फार्मासिस्ट के कुल 1308 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार भर्ती के लिए पंजीकरण और ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 14 सितंबर 2026 से शुरू होगी। आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 5 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। वहीं शुल्क समायोजन और आवेदन में संशोधन के लिए अंतिम तारीख 12 अक्टूबर 2026 रखी गई है।
