एजुकेशन

Sainik School Result 2024: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें चेक

AISSEE Result 2024, Sainik School Result 2024 Date: एनटीए की ओर से सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in पर जारी किया जा सकता है।

Image

AISSEE Sainik School Result 2024

AISSEE Result 2024, Sainik School Class 6th 9th Result 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE) का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। सैनिक स्कूल कक्षा 6 व 9 प्रवेश परीक्षा (Sainik School Entrance Result 2024) में शामिल स्टूडेंट्स नतीजे जारी होने के बाद एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी मार्क्स चेक कर सकेंगे। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

Sainik School Result 2024 Date: इसी सप्ताह जारी होगा रिजल्ट

एनटीए द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सैनिक स्कूल रिजल्ट परीक्षा के 6 सप्ताह बाद जारी किया जाएगा। चूंकि यह प्रवेश परीक्षा जनवरी के आखिरी सप्ताह में आयोजित की गई थी, ऐस में इसका रिजल्ट मार्च के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, एनटीए ने सैनिक स्कूल रिजल्ट 2024 की सटीक तारीख और समय का ऐलान नहीं किया है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

AISSEE Sainik School Result 2024: कितना होगा पासिंग मार्क्स

सैनिक स्कूल रिजल्ट में स्टूडेंट्स अपना नाम, माता-पिता का नाम, रोल नंबर, क्लास, कैटेगरी, मार्क्स और क्वालिफाइंग स्टेट्स चेक कर सकेंगे। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय में कम से कम 25% और कुल मिलाकर 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

How to download AISSEE Sainik School Result 2024

  • एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाएं।
  • फिर AISSEE Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

AISSEE Sainik School Result 2024: फाइनल आंसर-की जारी

एनटीए द्वारा सैनिक स्कूल कक्षा 6 व 9 की प्रवेश परीक्षा का आयोजन 28 जनवरी को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 25 फरवरी और फाइनल आंसर-की 12 मार्च को जारी की गई। अब एनटीए जल्द ही इस परीक्षा के नतीजे भी घोषित करेगा। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article