Sainik School Admission Counselling 2024: सैनिक स्कूल में कक्षा 6 और 9वीं में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। अब काउंसलिंग की प्रक्रिया जारी है। फाइनल परीक्षा में सेलेक्ट होने वाले छात्रों को ई काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करना होता है। हालांकि, सैनिक स्कूल एडमिशन ई काउंसलिंग की ऑफिशियल वेबसाइट pesa.ncog.gov.in के डाउन होने की जानकारी सामने आ रही है।
सैनिक स्कूल एडमिशन काउंसलिंग की ऑफिशियल वेबसाइट डाउन होने से छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों को ई काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन करने में दिक्कत आ रही है। साथ ही अब सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया में भी दिक्कतों का सामने करना पड़ रहा है।
Sainik School Admission के लिए काउंसलिंग
सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 नवंबर 2023 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 20 दिसंबर 2023 तक का समय दिया गया था। इसके लिए प्रवेश परीक्षा 28 जनवरी 2024 को आयोजित की गई थी। इसके बाद रिजल्ट की घोषणा 14 मार्च 2024 को की गई।
सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हुई थी। सैनिक स्कूल में पहले राउंड की ई काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 30 मार्च तक चला था। इसके बाद सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी होना है। वहीं, पहले राउंड के लिए अलॉटेड स्कूल में छात्रों को 6 अप्रैल 2024 तक रिपोर्टिंग करना है।
सैनिक स्कूल एडमिशन सीट अलॉटमेंट लिस्ट
काउंसलिंग वेबसाइट के डाउन होने से छात्रों और उनके अभिभावकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि काउंसलिंग के पहले राउंड में 6 अप्रैल 2024 को शाम 5 बजे तक छात्रों को अलॉटेड स्कूल में पहुंचना होगा। इस दौरान छात्रों के पास सभी डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए। छात्रों को काउंसलिंग की डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट aissee.nta.nic.in पर मिल जाएगी।
