एजुकेशन

Sara Tendulkar Education: सचिन की बेटी सारा ने लंदन में लहराया परचम, इस सब्जेक्ट में हासिल की डिग्री, गर्व से फूला मास्टर ब्लास्टर का सीना

Sachin Tendulkar Daughter Sara Tendulkar Education: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से मास्टर्स की डिग्री पूरी कर ली है। लंदन यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में सारा तेंदुलकर को मास्टर्स की डिग्री मिली है। हालांकि इस अवसर पर सचिन उनके साथ नहीं थे, लेकिन उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि वो बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं।

Image

सारा तेंदुलकर और सचिन तेंदुलकर

Photo : Times Now Digital

Sachin Tendulkar Daughter Sara Tendulkar Education: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अक्सर चर्चा में छाई रहती हैं। इन दिनों सारा तेंदुलकर अपनी पढ़ाई और डिग्री को लेकर सुर्खियों में हैं। पिता सचिन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर बताया कि उनकी बेटी Sara Tendulkar ने यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से मास्टर्स की डिग्री पूरी कर ली है। हालांकि इस अवसर पर सचिन उनके साथ नहीं थे, लेकिन उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि वो बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं।

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर 25 साल की हैं। उनका जन्म 27 अक्टूबर 1997 को हुआ था। 25 साल की उम्र में सारा तेंदुलकर ने मास्टर्स की डिग्री हासिल कर ली है। लंदन यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में सारा तेंदुलकर को मास्टर्स की डिग्री मिली है। आइए सारा तेंदुलकर की एजुकेशन पर एक नजर डालते हैं।

Sara Tendulkar Education: कहां से पढ़ाई की हैं सारा?

सारा तेंदुलकर की स्कूलिंग धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल लंदन से हुई है। यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन से मेडिसिन की पढ़ाई की है। उन्होंने अपना ग्रेजुएशन भी यहीं से पूरा किया है। अब सारा ने MSc की परीक्षा की पास कर ली है। सारा ने क्लिनिकल एंड पब्लिक हेल्थ में MSc की डिग्री हासिल की है। डिग्री सेरेमनी में सारा तेंदुलकर डिग्री लेने यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में पहुंची।

Sara Tendulkar

Sara Tendulkar

बेटी की डिग्री सेरेमनी में नहीं पहुंच पाए सचिन

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा को जहां एक ओर इस उपलब्धि को पाने की खुशी रही होगी, वहीं एक बात का मलाल भी रहेगा। सारा को मलाल इस बात का रहेगा कि उनके पिता यानी सचिन तेंदुलकर MSc की डिग्री मिलने के दीक्षांत समारोह में नहीं पहुंच पाए। लोकसभा चुनाव में वोट करने के चलते सचिन तेंदुलकर अपनी बेटी की डिग्री सेरेमनी में नहीं पहुंच पाए। हालांकि, सचिन की पत्नी अंजलि तेंदुलकर अपनी बेटी के साथ लंदन पहुंची थीं।

Sara with Anjali

सारा तेंदुलकर मां अंजलि तेंदुलकर के साथ

सचिन तेंदुलकर ने पोस्ट शेयर कर लिखा है कि हमारी बेटी ने यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन (UCL) के मेडिसिन विभाग से क्लिनिकल और पब्लिक हेल्थ न्यूट्रिशन में डिस्टिंक्शन के साथ मास्टर डिग्री पूरी की माता-पिता के रूप में, यहां तक पहुंचने के लिए हमें बहुत गर्व महसूस होता है। इसके बाद उन्होंने लिखा कि बेटी को- Dher ‘Sara’ Pyaar।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article