एजुकेशन

Rajasthan VDO Admit Card 2025: राजस्थान वीडीओ एग्जाम एडमिट कार्ड, sso.rajasthan.gov.in से करें डाउनलोड

RSSB Rajasthan VDO Admit Card 2025 download link sso.rajasthan.gov.in: राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती में भाग लेने जा रहे अभ्यर्थी एसएसओ के पोर्टल sso.rajasthan.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 2 नवंबर को है।

Image

Rajasthan VDO Admit Card 2025

RSSB Rajasthan VDO Admit Card 2025 download link sso.rajasthan.gov.in: राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती में भाग लेने जा रहे अभ्यर्थी एसएसओ के पोर्टल sso.rajasthan.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। वीडीओ के लिए जून से जुलाई के बीच आवेदन लिए गए थे और यह परीक्षा 2 नवंबर को है। ग्राम विकास अधिकारी की इस भर्ती के जरिए 850 पदों को भरा जाएगा। वहीं इस भर्ती की परीक्षा 02 नवंबर 2025 को रविवार सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगी। जानकारी के अनुसार 30 अक्टूबर 2025 यानी आज प्रवेश पत्र जारी होंगे। वीडीओ एडमिट कार्ड में आपके परीक्षा केंद्र, पता और परीक्षा से संबंधित जरूरी गाइडलाइंस भी होंगी।

ऐसे डाउनलोड करें वीडीओ एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले एसएसओ पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • यहां आपको VDO Hall Ticket/VDO Admit Card 2025 देखने का विकल्प मिलेगा।
  • अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि की जानकारी भरें।
  • सब्मिट करते ही आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड आ जाएगा।
  • अब इसका प्रिंट निकाल लें और सभी जानकारी ठीक से चेक कर लें

अभ्यर्थिओं के लिए गाइडलाइन

अभ्यर्थियों को भर्ती बोर्ड ने सलाह दी है कि परीक्षा के समय से 2 घंटे पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंच जाएं। परीक्षा केंद्र पर अपना प्रोविजनल ई-एडमिट कार्ड और फोटो आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड लेकर आएं। इसके बिना आपको एंट्री नहीं मिलेगा।

राजस्थान वीडीओ एग्जाम पैटर्न

भाषा ज्ञान सामान्य (हिन्दी, अंग्रेजी), गणित, सामान्य ज्ञान, भूगोल और प्राकृतिक संसाधन, राजस्थान के संदर्भ में कृषि व आर्थिक संसाधन, राजस्थान का इतिहास और संस्कृति और बेसिक कंप्यूटर विषय से कुल 160 सवाल पूछे जाएंगे। कुल परीक्षा 200 अंक की होगी और इसके लिए तीन घंटे मिलेंगे। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। जिनमें निगेटिव मार्किंग भी लागू होगी।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article