एजुकेशन

RSSB LDC Admit Card 2026: राजस्थान लोअर डिवीजन क्लर्क परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

RSSB LDC Admit Card 2026: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा लोअर डिवीजन क्लर्क भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार recruitment.rajasthan.gov.in से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

RSSB LDC Admit Card 2026 (Photo - AI)

RSSB LDC Admit Card 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने लोअर डिवीजन क्लर्क ग्रेड-II (LDC) परीक्षा और जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा हॉल टिकट डाउनलोज करने के लिए परीक्षार्थियों को recruitment.rajasthan.gov.in या एसएसओ पोर्टल पर जाना है और लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर आरएसएसबी एलडीसी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करना है।

एडमिट कार्ड में होगी यह जानकारी

  1. उम्मीदवार का नाम
  2. उम्मीदवार की फोटो
  3. आवेदन संख्या या रोल नंबर
  4. परीक्षा की तिथि
  5. परीक्षा का समय
  6. रिपोर्टिंग टाइम
  7. परीक्षा का स्थान
  8. परीक्षा के जुड़े दिशा-निर्देश

इसमें किसी भी प्रकार की जानकारी गलत होने पर उम्मीदवार तुरंत आयोग या संबंधित अधिकारी से संपर्क करें और उसमें सुधार करवाएं, ताकि आगे उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

कब होगी RSSB LDC परीक्षा 2026

राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड द्वारा लोअर डिवीजन क्लर्क ग्रेड-II (LDC) परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई यानी रविवार को किया जाएगा। बता दें कि परीक्षा को लेकर सिटी स्लिप 26 जून को जारी की गई थी और एडमिट कार्ड 1 जुलाई को जारी किया गया।

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

स्टेप 1 - हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आप recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर Admit Card सेक्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अब LDC Recruitment 2026 (RSSB) के सामने लिखे GET Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4 - स्क्रीन पर खुली लॉगिन विंडो पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।

स्टेप 5 - जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 6 - अब, आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।

स्टेप 7 - इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

उम्मीदवारों को बता दें कि एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं है। इसलिए परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले ध्यान से अपना परीक्षा हॉल टिकट अपने पास रखें। साथ ही एक ओरिजनल फोटा आईडी भी कैरी करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article