एजुकेशन

UP BEd Counselling 2026: शुरू हुई यूपी बीएड दाखिले के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया, इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत

UP BEd Counselling 2026: यूपी के विभिन्न सरकारी और निजी कॉलेज में बीएड कोर्स में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवारों को इसमें शामिल होने के विभिन्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

Image

UP BEd Counselling 2026 (Photo - AI)

UP BEd Counselling 2026: उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी कॉलेजों में बीएड (B.Ed) कोर्स में एडमिशन लेने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण खबर है। UP BEd 2026 की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसमें शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह है कि वह काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और अपने पसंद के कॉलेजों की चॉइस फिल करें और काउंसलिंग से जुड़े हर चरण को तय समय सीमा के भीतर पूरा करें, ताकि उनकी मनपसंद सीट सुरक्षित रह सके। बीएड काउंसलिंग में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों के लिए पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

काउंसलिंग के मुख्य फेज

रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग: काउंसलिंग की शुरुआत में अभ्यर्थियों को अपनी स्टेट रैंक के अनुसार पसंदीदा कॉलेजों और कोर्स का विकल्प ऑनलाइन चुनना होगा।

सीट अलॉटमेंट: रैंक और कॉलेज की उपलब्धता के आधार पर उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की जाएंगी।

फीस भुगतान और वेरिफिकेशन: सीट अलॉट होने के बाद निर्धारित समय के भीतर एडमिशन फीस जमा करनी होगी। इसके बाद संबंधित कॉलेज में जाकर अपने दस्तावेजों की जांच करानी होगी।

यदि कोई भी उम्मीदवार तय समय सीमा के अंदर अपनी फीस जमा नहीं करता है या कॉलेज में रिपोर्ट नहीं करता है, तो उसका सीट आवंटन रद्द किया जा सकता है।

UP BEd Counselling Schedule

चरणप्रक्रियातारीख
राउंड 1 (मुख्य काउंसलिंग)रजिस्ट्रेशन1 से 4 जुलाई 2026
रजिस्ट्रेशन व चॉइस फिलिंग5 से 17 जुलाई 2026
चॉइस फिलिंग समाप्त17 जुलाई 2026
सीट अलॉटमेंट18 जुलाई 2026
सीट कन्फर्मेशन फीस जमा, अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड19 से 22 जुलाई 2026
राउंड 2 (पूल काउंसलिंग)रजिस्ट्रेशन25 जुलाई 2026
रजिस्ट्रेशन व चॉइस फिलिंग25 जुलाई से 1 अगस्त 2026
चॉइस फिलिंग समाप्त1 अगस्त 2026
सीट अलॉटमेंट2 अगस्त 2026
फीस जमा व अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड3 से 6 अगस्त 2026
सीट रिलीज व सीट मैट्रिक्स अपडेट7 अगस्त 2026
राउंड 3 (डायरेक्ट एडमिशन)रजिस्ट्रेशन व चॉइस फिलिंग9 से 11 अगस्त 2026
सीट अलॉटमेंट12 अगस्त 2026
अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड13 अगस्त 2026
सीट मर्ज व सीट मैट्रिक्स अपडेट14 अगस्त 2026
डायरेक्ट एडमिशन की तैयारी15 अगस्त 2026
कॉलेजों द्वारा डायरेक्ट एडमिशन16 से 31 अगस्त 2026

काउंसलिंग के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

सीट अलॉट होने पर उम्मीदवारों को कॉलेज में रिपोर्ट करते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी -

  • UP BEd JEE 2026 का स्कोरकार्ड और एडमिट कार्ड
  • सीट आवंटन पत्र
  • कक्षा 10वीं का सर्टिफिकेट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट और डिग्री सर्टिफिकेट
  • एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस आदि)
  • पासपोर्ट साइज फोटो

सफल काउंसलिंग के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स

अगर काउंसलिंग प्रोसेस के दौरान आपको किसी कॉलेज में सीट मिल जाती है तो उन्हें इन विशेष बातों पर ध्यान देना होगा।

डॉक्यूमेंट फाइल: अपने सभी ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स को एक सुरक्षित फाइल में व्यवस्थित कर लें।

फोटोकॉपी सेट: मूल दस्तावेजों के साथ-साथ उनके कम से कम दो-तीन फोटोकॉपी सेट भी अपने पास ज़रूर रखें।

सर्टिफिकेट की वैधता: यदि आप किसी आरक्षित श्रेणी से आते हैं, तो अपने जाति या श्रेणी प्रमाण पत्र की वैधता की जांच पहले ही कर लें।

स्लिप संभाल कर रखें: काउंसलिंग शुल्क और कॉलेज फीस जमा करने के बाद मिलने वाली रसीदों को संभालकर रखें, वेरिफिकेशन के समय उनकी जरूरत पड़ेगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article