RSSB Junior Engineer JE 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा बीते दिनों जूनियर इंजीनियर (JE) पदों पर भर्ती निकाली गई थी, जिसके लिए आवेदन करने का आज अंतिम मौका है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वह आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर खुद को रजिस्टर कर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। भर्ती के लिए सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयोजित होने वाली परीक्षा में हिस्सा ले पाएंगे। बता दें कि बोर्ड द्वारा इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर के कुल 874 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
कौन कर सकता है आवेदन
बता दें जूनियर इंजीनियर पदों के लिए इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री धारक युवा, जो राजस्थान के सरकारी विभागों में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं आवेदन कर सकते हैं। यह उनके के लिए किसी बेहतरीन अवसर से कम नहीं है। इच्छुक उम्मीदवार बिना समय गंवाए बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर तुरंत अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - RRB JE Recruitment 2026: 4029 जूनियर इंजीनियर पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, ऐसे करें आवेदन
RSSB JE Bharti 2026 की मुख्य डिटेल्स
| भर्ती बोर्ड | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
| पद का नाम | जूनियर इंजीनियर (JE / कनिष्ठ अभियंता) |
| कुल पदों की संख्या | 874 पद |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक पोर्टल | rsmssb.rajasthan.gov.in, sso.rajasthan.gov.in |
पात्रता एवं आयु सीमा
- उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल, इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा अथवा BE/BTech की डिग्री होनी अनिवार्य है।
- इसके अलावा देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना आवश्यक है।
- न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
- राजस्थान सरकार के नियमानुसार आरक्षित वर्गों (OBC, SC, ST, EWS) को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।
जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए आयु सीमा
राजस्थान जूनियर इंजीनियर पदों पर उम्मीदवारों का चयन कई चरणों को सफलतापूर्वक पास करने के बाद किया जाएगा। जो इस प्रकार है -
लिखित परीक्षा: ऑब्जेक्टिव टाइप कंप्यूटर बेस्ड या ऑफलाइन परीक्षा होगी, जिसमें तकनीकी ज्ञान और राजस्थान जीके से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मेरिट सूची के आधार पर ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स की जांच के लिए बुलाया जाएगा।
अंतिम मेरिट सूची: मेरिट के आधार पर अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो
- डिजिटल साइन
- 10वीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- ग्रेजुएशन की मार्कशीट
- डिप्लोमा की मार्कशीट
- निवास प्रमाण पत्र
- फोटो आईडी
- जाति प्रमाण पत्र
- दिव्यांग प्रमाण पत्र
नोट - दिए गए सभी दस्तावेज एक निर्धारित साइज में स्कैन करके अपलोड करने हैं।
भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
स्टेप 1 - उम्मीदवार सबसे पहले आरआरएसबी या फिर SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए Recruitment Portal के सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अब इसमें दिए गए Junior Engineer Recruitment 2026 के सामने दिए गए Apply Now बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 4 - अपनी शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तिगत जानकारी और पद की प्राथमिकता ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
स्टेप 5 - निर्धारित साइज में अपनी फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाणपत्र अपलोड करें।
स्टेप 6 - अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
स्टेप 7 - फॉर्म को सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - KBC में पूछा गया 1 करोड़ का सवाल, वर्साय की संधि पर हस्ताक्षर करने वाला भारतीय शासक कौन था?
क्या है भर्ती का आवेदन शुल्क
जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये तय किया गया है, जबकि एससी, एसटी और अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये तय किया गया है।
