RRB JE Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा निकाली गई जूनियर इंजीनियर (JE) के 4029 पदों पर भर्ती के लिए आज आवेदन करने का अंतिम अवसर है। जो उम्मीदवार भारतीय रेलवे में जूनियर इंजीनियर बनने का सपना देख रहे हैं और जिन्होंने अभी तक अपना फॉर्म सबमिट नहीं किया है, वह बिना समय गंवाए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। समय-सीमा समाप्त होने के बाद बोर्ड किसी भी उम्मीदवार का आवेदन स्वीकार नहीं करेगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह है कि वह समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। लास्ट मिनट पर होने वाली सर्वर डाउन और अन्य समस्याओं से बचें।
RRB JE भर्ती 2026 का मुख्य विवरण
| संस्था का नाम | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
| पद का नाम | जूनियर इंजीनियर, डिपो सामग्री अधीक्षक और रासायनिक एवं धातुकर्म सहायक |
| कुल पदों की संख्या | 4029 पद |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक पोर्टल | rrbapply.gov.in |
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
भर्ती के लिए आवेदकों के पास संबंधित ट्रेड या इंजीनियरिंग शाखा में 3 साल का डिप्लोमा या B.E./B.Tech की डिग्री होनी अनिवार्य है। आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों (OBC, SC, ST) के अभ्यर्थियों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?
रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों पर आधारित होगी:
- प्रथम चरण CBT (कंप्यूटर आधारित परीक्षा - Tier 1)
- द्वितीय चरण CBT (कंप्यूटर आधारित परीक्षा - Tier 2)
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल टेस्ट
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Greenland में पढ़ाई का है सपना? इन सरकारी स्कॉलरशिप से हो सकता है पूरा, यहां देखें एलिजिबिलिटी
RRB JE 2026 आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
- पासपोर्ट साइज फोटो
- डिजिटल साइन
- 10वीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- पासिंग सर्टिफिकेट
- ग्रेजुएशन की मार्कशीट
- फोटो आईडी कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- दिव्यांग प्रमाण पत्र
RRB JE 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
स्टेप 1 - रेलवे भर्ती बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए "Apply" विकल्प पर क्लिक करें और "Create an Account" पर जाकर अपना विवरण दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
स्टेप 3 - प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक व व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 4 - अपनी फोटो, हस्ताक्षर और श्रेणी प्रमाणपत्र की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
स्टेप 5 - अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (यूपीआई, नेट बैंकिंग, कार्ड) से करें।
स्टेप 6 - फॉर्म सबमिट करने के बाद अंतिम कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास अब कुछ ही घंटों का समय बाकी रह गया है।
