KBC Question And Answer In Hindi: केबीसी यानी कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर इतिहास से जुड़े ऐसे कई सवाल पूछे जाते हैं, जो प्रतियोगियों के साथ दर्शकों की उत्सुकता भी बढ़ा (KBC Question In Hindi) देते हैं। यहां हम आपके लिए केबीसी के 16वें सीजन में पूछा गया ऐसा ही एक सवाल लेकर आए हैं। क्या आप जानते हैं कि भारत की ओर से एक रियासत के किस शासक ने 1919 प्रथम विश्व युद्ध के बाद वर्साय की संधि पर हस्ताक्षर किया था? अपने आपको जीके का धुरंधर बताने वाले भी इसका जवाब शायद ही जानते होंगे। अगर आप भी नहीं जानते हैं तो यहां जान लीजिए।
यह रहा ऑप्शन
A. महाराजा सवाई जयसिंह 2
B. निजाम मीर ओसमान अली खान
C. नवाब हमिदुल्लाह खान
D. महाराजा गंगा सिंह
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: UPSC की तैयारी में किताबों से ज्यादा जरूरी है ये चीज, IG हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया सफलता गुरु मंत्र
KBC Question And Answer: कौन सा उत्तर सही है
इसका सही ऑप्शन डी यानी महाराजा गंगा सिंह है। बता दें महाराजा गंगा सिंह बीकानेर रियासत के उन शासकों में गिने जाते हैं, जिन्होंने अपने राज्य को आधुनिक बनाने के साथ शिक्षा, सिंचाई, प्रशासन और सामाजिक विकास पर विशेष ध्यान दिया। उनका जन्म 3 अक्टूबर 1880 को हुआ था। उन्होंने महाराजा डूंगर सिंह के उत्तराधिकारी बने और वर्ष 1887 में बीकानेर के महाराजा के रूप में गद्दी संभाली थी। वह प्रथम विश्ववयुद्ध के दौरान ब्रिटिश इंपीरियल वॉर कैबिनेट के एकमात्र वॉर कैबिनेट के गैर-श्वेत सदस्य थे। इतना ही नहीं उन्होंने 1919 के पेरिस शांति सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इसके अलावा वो चैंबर ऑफ प्रिंसेस के संस्थापक भी थे। कहा जाता है कि प्रथम विश्वयुद्ध के बाद उनका कद काफी बढ़ा था।
बता दें यह सवाल केबीसी के 16वें सीजन में उज्ज्वल से पूछा गया था। उन्होंने इस सवाल का उत्तर सही दिया था।
