एजुकेशन

RSOS 10th 12th Result 2026: राजस्थान स्टेट ओपन 10वीं 12वीं का रिजल्ट आज, इस लिंक से डायरेक्ट कर सकेंगे चेक

RSOS 10th 12th Result 2026, Rajasthan State Open School Result 2026: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल, जयपुर आज यानी 25 जून 2026 को 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। नतीजे का ऐलान जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट rsosadmission.rajasthan.gov.in/rsos पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Image

RSOS 10th 12th Result 2026: ऐसे चेक कर सकेंगे राजस्थान स्टेट ओपन 10वीं 12वीं का रिजल्ट

RSOS 10th 12th Result 2026, Rajasthan State Open School Result 2026: राजस्थान स्टेट ओपन 10वीं 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बड़ी (RSOS 10th Result 2026) खबर है। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल, जयपुर आज यानी 25 जून 2026 को 10वीं 12वीं का रिजल्ट (RSOS 10th Result) जारी करेगा। नतीजे का ऐलान जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट rsosadmission.rajasthan.gov.in/rsos पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। सूत्रों की मानें तो रिजल्ट की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर माधव सभागार एकलव्य भवन से सुबह 11 बजे परिणाम जारी करेंगे।

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की स्ट्रीम-1 परीक्षा 23 अप्रैल से शुरू होकर 20 मई तक आयोजित की गई थी। परीक्षा प्रदेशभर के 328 एग्जाम सेंटर्स पर निर्धारित की गई थी। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

RSOS 10th, 12th Result 2026: ऐसे चेक करें राजस्थान स्टेट ओपन 10वीं 12वीं का रिजल्ट

  • सबसे पहले rsosadmission.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर RSOS Rajasthan 10th 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर मार्कशीट सेव कर लें।

Rajasthan State Open School Result 2026: मार्कशीट पर होगी ये जानकारी

  1. छात्र का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रोल नंबर
  4. डेट ऑफ बर्थ
  5. परीक्षा का नाम
  6. विषयवार मार्क्स
  7. कुल मार्क्स
  8. रिजल्ट का स्टेटस

Rajasthan State Open School Result: ऐसे छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

बता दें ओपन स्कूल की खास बात यह है कि रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र को पूर्ण रूप से फेल नहीं किया जाता है। यहां छात्र या तो पूर्ण रूप से पास घोषित किए जाते हैं या फिर आंशिक रूप से पास होते हैं। किसी छात्र के एक या दो विषय में यदि निर्धारित मार्क्स से कम होते हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। स्टूडेंट्स को परीक्षा का दूसरा मौक दिया जाता है।

RSOS 10th 12th Result: यहां देखें पिछले आरएसओएस 10वीं 12वीं का रिजल्ट

बीते वर्ष राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल, जयपुर ने ओपन स्कूल का रिजल्ट मार्च और मई 2025 में घोषित किया था। यहां कुल 53 हजार 498 छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। । इनमें से 35 हजार 575 स्टूडेंटन्स ने परीक्षा में हिस्सा लिया। इनमें से 46.1 प्रतिशत 16 हजार 400 स्टूडेंट्स पास हुए थे। जबकि कक्षा 12वीं के लिए 49 हजार 499 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इनमें से 38 हजार 289 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। 18 हजार 800 स्टूडेंट्स पास हुए। पासिंग प्रतिशत 49.1 रहा था।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article