एजुकेशन

RRB Paramedical Result 2025 Out: रेलवे ने जारी किया पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, 1376 पदों के लिए नियुक्ति पत्र जल्द

RRB Paramedical Result 2025 Declared: रेलवे ने पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जिन लोगों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे आरआरबी की क्षेत्रीय आधिकारिक साइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते ​हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 1376 पदों को भरा जाना है।

Image

रेलवे ने जारी किया पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

RRB Paramedical Result 2025 Declared: आरआरबी पैरामेडिकल परिणाम 2025 की घोषणा कर दी गई है। इन रिजल्ट के साथ योग्य घोषित उम्मीदवारों के रोल नंबर और पदानुसार कट-ऑफ अंक भी जारी किए गए हैं। परिणाम आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जारी किया गया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 1376 पदों को भरा जाना है।

इस भर्ती के लिए सीबीटी का आयोजन 28.04.2025 से 30.04.2025 के बीच किया गया था।

What's Next After RRB Paramedical Result 2025, आगे क्या होगा?

इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (डीवी) और मेडिकल परीक्षा के लिए आना होगा। उम्मीदवारों का डीवी ई कॉल लेटर में बताए गए स्थान पर होगा। डीवी के अगले दिन मेडिकल के लिए जाना होगा। मेडिकल फीस 24 रुपये का भुगतान भी करना होगा।

वैकेंसी डिटेल जरूर देखें

डाइटिशियन05 पद
नर्सिंग सुपरिंटेंडेट713 पद
क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट07 पद
डेंटल हाइजीनिस्ट03 पद
ऑक्यूपेशनल थैरेपिस्ट02 पद
स्पीच थैरेपिस्ट01 पद
फील्ड वर्कर19 पद
ऑप्टोमेट्रिस्ट टेक्नीशियन02 पद
रेडियोग्राफर64 पद
टेक्नीशियन20 पद
लैबोरेट्री असिस्टेंट27 पद

आरआरबी पैरामेडिकल रिजल्ट 2025 कैसे देखें?, RRB Paramedical Result 2025 How to check

आरआरबी पैरामेडिकल रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने का तरीका

  • आरआरबी पैरामेडिकल रिजल्ट पीडीएफ रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in और अन्य सभी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने परिणाम डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें
  • आपने जिस क्षेत्र में आवेदन किया है, उसके लिए रेलवे भर्ती बोर्ड की क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर, CEN 04/2024 (पैरामेडिकल): सीबीटी परीक्षा का परिणाम देखें।
  • अब, आरआरबी पैरामेडिकल रिजल्ट पीडीएफ 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • पीडीएफ खोलें और अपना रोल नंबर देखने के लिए Ctrl + F दबाएं।
  • यदि आपका रोल नंबर स्क्रीन पर दिखाई देता है, तो आप दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होने के योग्य हैं।

एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा का परिणाम जल्द

रेलवे के एक और बड़े अपडेट का इंतजार है, रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी-1 का परिणाम (RRB NTPC Result) जल्द ही घोषित कर सकता है।

मिनिस्टीरियल आइसोलेटेड भर्ती परीक्षा तिथियां जारी

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने भारतीय रेलवे में मिनिस्ट्रियल एवं आइसोलेटेड कैटेगरी भर्ती परीक्षा की तिथियां जारी कर दी है। आरआरबी मिनिस्ट्रियल एवं आइसोलेटेड कैटेगरी भर्ती परीक्षा का आयोजन 10 सितंबर से 12 सितंबर 2025 तक होगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article