RRB NTPC Typing Test Result 2022, RRB NTPC CBTST Result 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) भर्ती के लिए आयोजित स्किल टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने आरआरबी एनटीपीसी स्किल टेस्ट 2022 में भाग लिया था, वह अब आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर अपने नतीजे देख सकते हैं।
RRB NTPC Typing Test 2022: कब हुई परीक्षा?
सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, सीनियर टाइम कीपर, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर टाइम कीपर और अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट पदों के लिए आरआरबी एनटीपीसी स्किल टेस्ट का आयोजन 27 अगस्त 2022 को किया गया था। जिसमें अभ्यर्थियों को अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 24 शब्द प्रति मिनट का टाइपिंग टेस्ट देना था। आरआरबी एनटीपीसी टाइपिंग टेस्ट क्वालिफाइंग प्रकृति का था।
RRB NTPC Typing Test Result 2022: वेबसाइट पर देखें नतीजे
एनटीपीसी टाइपिंग टेस्ट में शामिल अभ्यर्थी यहां नीचे दी गई डायरेक्ट लिंक से अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
RRB NTPC Recruitment 2022: इतने पदों पर भर्ती
रेलवे में नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी के तहत जूनियर क्लर्क, अकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर टाइम कीपर, ट्रेनिंग क्लर्क, टिकट क्लर्क, ट्राफिक असिस्टेंट और गुड्स गार्ड समेत कुल 35281 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 28 फरवरी से 1 मार्च 2019 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
