एजुकेशन

RRB NTPC Result 2025: आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट का इंतजार, जानें कब तक जारी होंगे नतीजे

RRB NTPC Result 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) ग्रैजुएट लेवल परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी कर सकता है। बता दें कि आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ मार्क्स भी जारी किया जाएगा।

Image

RRB NTPC Result 2025 (Photo Credit: RRB Website)

RRB NTPC Result 2025: आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) ग्रैजुएट लेवल परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी कर सकता है। आरआरबी एनटीपीसी ग्रैजुएट लेवल परीक्षा का आयोजन 5 जून से 24 जून तक तीन पाली में किया गया था। ऐसे में अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आरआरबी की रीजनल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ मार्क्स भी जारी किया जाएगा।

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 1 जुलाई को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 6 जुलाई तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय दिया गया था। इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download RRB NTPC Result 2025

  • सबसे पहले आरआरबी की रीजनल वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

RRB NTPC Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 में सफल अभ्यर्थियों को फिर टियर 2 परीक्षा में शामिल होना होगा। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 11558 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, ग्रैजुएट लेवल के 8113 पद और अंडर ग्रैजुएट लेवल के 3445 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article