RRB NTPC Answer Key 2025 PDF Download Link (आरआरबी एनटीपीसी आंसर की जारी कब होगी?): आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 5 जून से शुरू हो चुकी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) ग्रैजुएट लेवल परीक्षा का आयोजन 24 जून तक तीन पाली में किया जाएगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से 10:30 बजे, दूसरी पाली दोपहर 12:45 बजे से 2:15 बजे और तीसरी पाली शाम 4:30 से 6:00 बजे तक होगी। वहीं, आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 आंसर-की परीक्षा खत्म होने के बाद ही जारी की जाएगी। अभ्यर्थी rrbapply.gov.in के जरिए आसंर-की पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे।
RRB NTPC CBT 1 Answer Key 2025: आरआरबी एनटीपीसी आंसर की कब जारी होगी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आरआरबी एनटीपीसी आंसर-की जुलाई के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी की जा सकती है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। एनटीपीसी आंसर-की जारी होने के बाद यदि अभ्यर्थियों को किसी भी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह तय समय के अंदर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा। बता दें कि आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही रिजल्ट जारी किया जाएगा।
How to download RRB NTPC Answer Key 2025
- सबस पहले आरआरबी की रीजनल वेबसाइट पर जाएं।
- फिर एनटीपीसी आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB NTPC Passing Marks 2025: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 40 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। वहीं, ओबीसी/एससी वर्ग के अभ्यर्थियों को 30 फीसदी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 25 फीसदी अंक प्राप्त करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
