एजुकेशन

MCC ने शुरू किया राउंड 3 चॉइस फिलिंग राउंड, 30 सितंबर को आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG काउंसलिंग 2026 के राउंड 3 के लिए चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार आज 23 सितंबर 2026 से अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स के विकल्प भर सकते हैं।

Image

MCC ने शुरू किया राउंड 3 चॉइस फिलिंग राउंड (Image - AI Generated/Newsroom Verified)

NEET UG 2026 के जरिए मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG काउंसलिंग 2026 के राउंड 3 के लिए चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार आज 23 सितंबर 2026 से अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स के विकल्प भर सकते हैं। चॉइस फिलिंग का लिंक MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर उपलब्ध है।

आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, राउंड 3 की चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 28 सितंबर 2026 तक चलेगी। उम्मीदवारों को समय सीमा के अंदर अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स की प्राथमिकता का क्रम चुनना होगा।

चॉइस लॉक करने की सुविधा 27 सितंबर की शाम 7 बजे से शुरू होगी। उम्मीदवार 28 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे तक अपनी भरी हुई चॉइस लॉक कर सकेंगे। चॉइस लॉक करने से पहले सभी विकल्पों को एक बार ध्यान से जांच लेना जरूरी है।

कब आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

MCC 28 और 29 सितंबर 2026 को सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया पूरी करेगा। इसके बाद राउंड 3 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 30 सितंबर 2026 को जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को सीट मिलेगी, उन्हें तय समय के भीतर संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा।

1 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक रिपोर्टिंग

राउंड 3 में सीट पाने वाले उम्मीदवार 1 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2026 तक संबंधित कॉलेज या अलॉट किए गए संस्थान में रिपोर्ट कर सकेंगे। इसके बाद 10 अक्टूबर को संस्थानों की ओर से जॉइन करने वाले उम्मीदवारों के डेटा का वेरिफिकेशन किया जाएगा और MCC के साथ डेटा शेयर किया जाएगा।

ऐसे भरें राउंड 3 की चॉइस

सबसे पहले MCC की वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं। होमपेज पर NEET UG Counselling 2026 Round 3 Choice Filling के लिंक पर क्लिक करें। अब लॉगिन डिटेल भरकर आगे बढ़ें। अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुनें और उन्हें प्राथमिकता के हिसाब से सेव करें। सभी विकल्प भरने के बाद सबमिट करें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article