UPSSSC Forest Guard and Wildlife Gaurd Exam 2026 Admit Card: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने यूपी फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्ड लाइफ गार्ड भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन लोगों ने इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था, वे आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 27 सितंबर को किया जाएगा। जानें एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका और डायरेक्ट लिंक
UPSSSC Forest Guard and Wildlife Gaurd Exam 2026 के बारे में
यूपीएसएसएससी द्वारा यूपी वन रक्षक और वन्यजीव रक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन एक पाली में किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए टाइमिंग सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगी।
UPSSSC Forest Guard and Wildlife Guard Admit Card 2026 Steps To Download
- सबसे पहले upsssc.gov.in पर जाएं।
- View ALL News & Alerts के नीचे देखें
- 23/09/2026 .
- अब इस लिंक पर क्लिक करें- विज्ञापन संख्या-12-परीक्षा/2026,वन्य जीव रक्षक एवं वन रक्षक (प्रा0अ0प0-2025)/13 की लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने हेतु यहां क्लिक करें।' या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें
परीक्षा का पैटर्न और निगेटिव मार्किंग
परीक्षा में पूछे जाने वाले सवाल बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे, इस दौरान 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर कम्प्लीट करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा, परीक्षार्थियों को ध्यान से उत्तर देने की जरूरत है क्योंकि निगेटिव मार्किंग भी होगी। प्रत्येक सही उत्तर देने पर 1 अंक दिया जाएगा, लेकिन गलत जवाब देने पर 1/4 अंक काटे जाएंगे।
परीक्षा में विषयगत ज्ञान से 50 सवाल होंगे, प्रारंभिक स्तर की गणित एवं जीव विज्ञान विषय से 15 सवाल होंगे, कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाओं एवं क्षेत्र में समसामयिक प्रौद्योगिकी विकास एवं नवाचार के ज्ञान से 15 और उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी विषय से 20 प्रश्न आएंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षा में ड्रॉपआउट रेट जीरो, जानें कैसे बदली स्कूली की तस्वीर
