एजुकेशन

ICAI ने जारी किया CA जनवरी 2027 का टाइम टेबल, फाउंडेशन और इंटर की डेट आई सामने

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने CA फाउंडेशन और इंटरमीडिएट जनवरी 2027 सेशन का एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षाएं तय सेंटर पर ही होंगी, लेकिन किसी सेंटर पर तभी पेपर होगा जब वहां से पर्याप्त संख्या में छात्रों ने आवेदन किया हो।

Image

ICAI ने जारी किया CA जनवरी 2027 का टाइम टेबल

ICAI CA January 2027 Exam Dates: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने CA फाउंडेशन और इंटरमीडिएट जनवरी 2027 सेशन का एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षाएं तय सेंटर पर ही होंगी, लेकिन किसी सेंटर पर तभी पेपर होगा जब वहां से पर्याप्त संख्या में छात्रों ने आवेदन किया हो। CA फाउंडेशन की परीक्षा 4 दिन होगी। पेपर 3, 5, 7 और 9 जनवरी 2027 को रखे गए हैं। इसमें पेपर 1 और पेपर 2 का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा, यानी 3 घंटे का पेपर होगा। वहीं पेपर 3 और पेपर 4 दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होंगे, जो 2 घंटे के होंगे।

पेपर 1 और 2 में छात्रों को 15 मिनट का एक्स्ट्रा रीडिंग टाइम मिलेगा, जो 1:45 से 2:00 बजे तक होगा। पेपर 3 और 4 में कोई रीडिंग टाइम नहीं मिलेगा।

CA इंटरमीडिएट जनवरी 2027 का शेड्यूल

  • इंटरमीडिएट की परीक्षा 2 जनवरी से 12 जनवरी 2027 के बीच होगी।
  • ग्रुप 1 के पेपर 2, 4 और 6 जनवरी को होंगे
  • ग्रुप 2 के पेपर 8, 10 और 12 जनवरी को होंगे।
  • इंटर के सभी पेपर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होंगे।
  • हर पेपर 3 घंटे का होगा और 1:45 से 2:00 बजे तक 15 मिनट पढ़ने के लिए अलग से मिलेंगे।

ICAI ने क्या कहा

ICAI ने साफ किया है कि अगर परीक्षा वाले दिन केंद्र सरकार, राज्य सरकार या लोकल बॉडी द्वारा छुट्टी घोषित भी कर दी जाती है तो भी एग्जाम की तारीख नहीं बदलेगी।

जनवरी 2027 में बैठने वाले छात्रों को सलाह दी गई है कि वे फॉर्म, एडमिट कार्ड और बाकी अपडेट के लिए ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट देखते रहें। फाउंडेशन जनवरी 2027 के छात्रों के लिए ICAI ने लाइव वर्चुअल क्लासेज भी शुरू कर दी हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article