एजुकेशन

RRB JE Recruitment 2026: जूनियर इंजीनियर के 4029 पदों के लिए आवेदन का अंतिम मौका, लास्ट डेट से पहले करें आवेदन पूरा

RRB JE Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जेई समेत विभिन्न पदों पर निकाली गई 4029 पदों की भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट अब करीब आ गई है। भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पूरा करें।

Image

RRB JE Recruitment 2026 (Photo - AI)

RRB JE Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मैटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेट्रोलॉजिकल असिस्टेंट (CMA) के कुल 4,029 रिक्त पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। भारतीय रेलवे में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है। 4 हजार से अधिक पदों पर निकली बंपर भर्ती के लिए अभी तक जिन उम्मीदवारों ने आवेदन नहीं किया है, उन्हें बता दें कि उनके पास आवेदन करने के अब केवल 6 दिन का समय बाकी रह गया है। लास्ट मिनट पर आने वाली सर्वर डाउन और अन्य दिक्कतों से बचने के लिए उम्मीदवारों को सलाह है कि वह अभी प्रक्रिया पूरी करें।

कब है आवेदन की अंतिम तिथि

भारतीय रेलवे में जेई समेत अन्य पदों के लिए निकली भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार 13 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। इसलिए आवेदन शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन माध्यमों से पूरा किया जाएगा।

पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न रेलवे जोनों में कुल 4,029 पदों को भरा जाएगा। पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है।

जूनियर इंजीनियर (JE)संबंधित ट्रेड (जैसे सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि) में 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा या B.E./B.Tech डिग्री।
डिपो मैटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS)किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री।
CMA पदकम से कम 55% अंकों के साथ फिजिक्स और केमिस्ट्री विषयों में B.Sc. की डिग्री।
आयु सीमाअभ्यर्थी की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी)।

भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

सामान्य / OBC / EWS500
SC / ST / PwBD / महिला / ट्रांसजेंडर / अल्पसंख्यक वर्ग250

भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • 10वीं/मैट्रिक का सर्टिफिकेट
  • संबंधित स्ट्रीम में इंजीनियरिंग डिप्लोमा या डिग्री मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • जाति प्रमाण पत्र
  • वर्तमान पासपोर्ट साइज फोटो
  • डिजिटल साइन
  • आधार कार्ड या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र

नोट - ऊपर दिए गए दस्तावेजों की स्कैन कॉपी होना अनिवार्य है।

आरआरबी भर्ती के लिए क्या है चनय प्रक्रिया

RRB JE पदों पर चयन मुख्य रूप से 4 चरणों में पूरा किया जाएगा, जो इस प्रकार है -

RRB JE Recruitment 2026

RRB JE Recruitment 2026 (Photo - AI)

भर्ती के लिए कैसे करे आवेदन

स्टेप 1 - आधिकारिक रेलवे आवेदन पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - अपनी मुख्य जानकारी, मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।

स्टेप 3 - अपनी योग्यता के अनुसार पोस्ट प्रेफरेंस और RRB जोन का चयन करें।

स्टेप 4 - आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करें।

स्टेप 5 - अब, फोटो, सिग्नेचर और अन्य जरूरी दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।

स्टेप 6 - आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसे डाउनलोड करें।

नोट - उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, यूपीआई या डेबिट/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article