UP School Closed on 23 october due to MLC Election: यूपी में 23 अक्टूबर 2026 को एमएलसी चुनाव के मतदान के चलते कुछ जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। यह आदेश नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों पर लागू होगा। इस आदेश के अनुसार सभी सरकारी, निजी, परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों के साथ सभी बोर्ड के विद्यालय बंद रहेंगे। (Lucknow School Closed) लखनऊ जिला प्रशासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) और जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) ने संयुक्त रूप से यह आदेश जारी किया है। लखनऊ खंड स्नातक और खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए जिले में 121 मतदान केंद्र और 259 बूथ बनाए गए हैं। पूरे क्षेत्र को 9 जोन और 45 सेक्टर में बांटा गया है।
अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि आदेश का सख्ती से पालन कराया जाए।
Varanasi School Closed
दूसरी तरफ वाराणसी में भी स्कूल बंद का ऐलान किया गया है। यूपी के इस जिले में भरत मिलाप और उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) चुनाव के कारण आज 22 अक्टूबर को भी स्कूल बंद थे, जबकि कल 23 अक्टूबर को भी बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।
Noida School Closed
पूरे गौतमबुद्धनगर में भी स्कूल बंद का ऐलान किया गया है। जिले में 23 अक्टूबर को होने वाले मेरठ खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के चलते जिला प्रशासन ने विशेष आकस्मिक अवकाश घोषित किया है।
Gaziabad School Closed
अगर आप गाजियाबाद से हैं, तो ध्यान दें कि 23 अक्टूबर को होने वाले MLC इलेक्शन के चलते गाजियाबाद में भी स्कूल बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। जिसमें यह भी बताया गया है कि उच्च शिक्षण संस्थानों में भी छुट्टी रहेगी।
बता दें, उत्तर प्रदेश में 23 अक्टूबर को शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की कुल 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतदान होना है।
ध्यान दें: उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में छुट्टी का ऐलान नहीं किया गया है, ऐसे में आपको अपने स्कूल या शिक्षण संस्थान से संपर्क करके अवकाश की पुष्टि जरूर करना चाहिए।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: RRB Station Master बनने का मौका, 1250 पदों पर होगी भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
