दुनिया

PAK Earthquake: पाकिस्तान में सुबह-सुबह हिली धरती, रिक्टर स्केल पर दर्ज हुआ 4.9 तीव्रता का भूकंप

भूकंप का केंद्र बलूचिस्तान का चगाई जिला था और इसकी गहराई 35 किलोमीटर थी। भूकंप के झटके आने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। शुरुआती रिपोर्ट के बाद किसी तरह के जान एवं माल के नुकसान की खबर नहीं है।

Image

पाकिस्तान में शुक्रवार तड़के लगे भूकंप के झटके।

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में शुक्रवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.9 माफी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NSC) के मुताबिक भूकंप के झटके सुबह चार बजकर 56 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र बलूचिस्तान का चगाई जिला था और इसकी गहराई 35 किलोमीटर थी। भूकंप के झटके आने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। शुरुआती रिपोर्ट के बाद किसी तरह के जान एवं माल के नुकसान की खबर नहीं है।

तिब्बत में 7 तीव्रता का भूकंप, जान-माल का हुआ नुकसान

इससे पहलेचीन के स्वायत्त क्षेत्र तिब्बत के उत्तरी भाग में स्थित नागकू शहर के पास गुरुवार शाम आए 7.0 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। आधिकारिक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस भीषण प्राकृतिक आपदा में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 46 लोग गंभीर और आंशिक रूप से घायल हुए हैं। भूकंप के झटकों के कारण सैकड़ों रिहायशी मकान पूरी तरह ध्वस्त होकर मलबे में तब्दील हो गए हैं।

339 मकान और 20 मवेशी शेड ध्वस्त

नागकू मीडिया ऑफिस ने स्थानीय सरकारी अधिकारियों के हवाले से जानकारी दी कि अब तक कम से कम 339 मकान और 20 मवेशी शेड पूरी तरह से गिर गए हैं। हादसे में घायल हुए 46 लोगों में से 11 लोगों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, जबकि 35 अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर खोज एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

बचाव कार्य में 1600 से अधिक जवान तैनात

प्रभावित काउंटी और आसपास के इलाकों से 1,600 से अधिक बचाव कर्मियों और जवानों को राहत कार्यों में लगाया गया है। मलबे में फंसे लोगों को निकालने और बेघर हुए लोगों की मदद के लिए 1,000 प्रीफैब्रिकेटेड हाउसिंग यूनिट्स, लगभग 3,000 टेंट, फोल्डिंग बेड, टॉर्च और गर्म कपड़े (विंटर वियर) तुरंत प्रभावित इलाकों में पहुंचा दिए गए हैं। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, भूकंप प्रभावित इस उच्च-ऊंचाई वाले क्षेत्र में अगले तीन दिनों के दौरान रुक-रुक कर भारी बर्फबारी होने का अनुमान जताया गया है, जिससे बचाव कार्यों में और बाधा आ सकती है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article