एजुकेशन

UP School Closed Today: क्या आज लखनऊ, बलिया, फतेहपुर, अलीगढ़ और गाजियाबाद के स्कूल बंद हैं या खुले हैं, यहां देखें जिलेवार लेटेस्ट अपडेट

UP School Closed Today News: उत्तर प्रदेश में आज यानी 23 अक्टूबर को 11 जिलों में एमएलसी चुनाव होना है। इसके चलते कई जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि क्या आज स्कूल बंद हैं या नहीं? क्या 23 अक्टूबर को स्कूल बंद हैं? यहां आप जिलेवार स्कूल बंद का अपडेट जान सकते हैं।

Image

UP School Closed: यूपी के इन जिलों में आज 23 अक्टूबर 2026 को बंद रहेंगे स्कूल

UP School Closed Today News: उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में आज यानी 23 अक्टूबर को विधान परिषद का चुनाव होना है। इसके चलते कई जिलों के स्कूलों में नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इस बीच यूपी के स्कूल के छात्र लगातार जानना चाहते हैं कि क्या आज स्कूल बंद हैं या नहीं? क्या 23 अक्टूबर को स्कूल बंद हैं? यहां आप जिलेवार स्कूल बंद का अपडेट जान सकते हैं।

Lucknow School Closed Today: लखनऊ के स्कूलों में एमएलसी चुनाव के चलते अवकाश

बता दें लखनऊ खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के चलते यहां आज यानी 23 अक्टूबर 2026 को स्कूल बंद करने का आदेश दिया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि, जिलाधिकारी महोदय, लखनऊ के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश के विधान परिषद के लखनऊ खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 हेतु मतदान दिनांक 23.10.2026 (शुक्रवार) को निर्धारित होने के कारण जनपद-लखनऊ में कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 तक के समस्त परिषदीय / माध्यमिक / मान्यता प्राप्त / सहायता प्राप्त (सी०बी०एस०ई०, आई०सी०एस०ई० एवं अन्य बोर्ड) से संचालित विद्यालयों में दिनांक 23.10.2026 को विशेष अवकाश घोषित किया जाता है।

Lucknow School Closed Today

Lucknow School Closed Today

Fatehpur School Closed News: फतेहपुर के स्कूल भी आज बंद रहेंगे

वहीं फतेहपुर के स्कूलों में भी आज यानी 23 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि जिलाधिकारी महोदया, फतेहपुर के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 हेतु मतदान दिनांक 23.10.2026 (शुक्रवार) को निर्धारित होने के कारण जनपद फतेहपुर में कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 तक के समस्त परिषदीय / माध्यमिक / मान्यता प्राप्त / सहायता प्राप्त (सी०बी०एस०ई०, आई०सी०एस०ई० एवं अन्य बोर्ड से) संचालित विद्यालयों में दिनांक 23.10.2026 को विशेष अवकाश घोषित किया जाता है।

Fatehpur School Closed

Fatehpur School Closed

Aligarh School Closed News Today: अलीगढ़ के स्कूलों में भी आज छुट्टी

जिलाधिकारी अलीगढ़ के निर्देशानुसार, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक और आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव के लिए 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को मतदान होना है। इसके चलते अलीगढ़ जिले में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों में 23 अक्टूबर को विशेष अवकाश घोषित किया गया है।

यह छुट्टी जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगी। इसमें यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्डों से संचालित स्कूल भी शामिल हैं। संबंधित अधिकारियों और स्कूलों को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Aligarh School Closed Today

Aligarh School Closed Today

Noida School Closed Today: नोएडा के स्कूल बंद हैं या खुले हैं

बता दें गौतमबुद्धनगर में भी स्कूल बंद का ऐलान किया गया है। जिले में 23 अक्टूबर को होने वाले मेरठ खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के चलते जिला प्रशासन ने विशेष आकस्मिक अवकाश घोषित किया है।

गाजियाबाद के स्कूलों में भी छुट्टी

अगर आप गाजियाबाद से हैं, तो ध्यान दें कि 23 अक्टूबर को होने वाले MLC इलेक्शन के चलते गाजियाबाद में भी स्कूल बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। जिसमें यह भी बताया गया है कि उच्च शिक्षण संस्थानों में भी छुट्टी रहेगी।

बलिया के स्कूल भी आज बंद रहेंगे

जिलाधिकारी बलिया के निर्देशानुसार, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक और खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को मतदान होगा। इसके चलते बलिया जिले में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों में 23 अक्टूबर को विशेष अवकाश घोषित किया गया है।

इस आदेश के तहत सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे। इनमें यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्डों से संचालित स्कूल भी शामिल हैं। संबंधित अधिकारियों और स्कूलों को इस आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article