एजुकेशन

School Assembly News Headlines: आज 23 अक्टूबर 2026 स्कूल असेंबली के लिए नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज हेडलाइंस

School Assembly News Headlines In Hindi: यहां हम आपके लिए आज यानी 23 अक्टूबर 2026 को स्कूल असेंबली के लिए नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज हेडलाइंस लेकर आए हैं।

Image

School Assembly News Headlines In Hindi: स्कूल असेंबली के लिए नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज

School Assembly News Headlines In Hindi: यदि आप भी स्कूल असेंबली के लिए न्यूज हेडलाइंस की तालाश कर रहे हैं तो बिल्कुल सही जगह पर हैं। स्कूल असेंबली में न्यूज पढ़ने से छात्रों में आत्मविश्वास, सामान्य ज्ञान और बोलने की क्षमता बढ़ती है। इससे उन्हें देश-दुनिया में हो रही महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी मिलती है। यहां हम आपके लिए आज यानी 23 अक्टूबर 2026 को स्कूल असेंबली के लिए नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज हेडलाइंस लेकर आए हैं।

School Assembly National News

  • पीएम मोदी आज चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन
  • सऊदी अरब में हमले की भारत ने की निंदा, एक भारतीय की मौत और तीन घायल
  • सऊदी अरब से प्रभावित श्रद्धालुओं की जल्द वापसी के लिए एयरलाइंस के संपर्क में भारतीय दूतावास
  • पीएम मोदी का 3 नवंबर का बारामती दौरा टला, युगेंद्र पवार ने दी जानकारी
  • SIR के विरोध में CJP का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
  • भारत-पोलैंड के रक्षा संबंध होंगे मजबूत, 2030 तक दोगुना होगा द्विपक्षीय व्यापार
  • नेहा बोरा की पुलिस नोटिस के खिलाफ याचिका पर शुक्रवार को फैसला सुनाएगा दिल्ली हाईकोर्ट
  • 2010 के आत्महत्या मामले में राखी सावंत के खिलाफ गैर-जमानती वारंट रद्द

School Assembly International News

  1. चीन के तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत और 32 घायल
  2. होर्मुज जलडमरूमध्य में सात तेल टैंकरों पर हमला, ईरान ने जताई नए संघर्ष की आशंका
  3. यमन के तट के पास नौका पर सवार 14 भारतीयों से जुड़ी घटना पर भारत ने मांगी जानकारी
  4. यूरोप में गर्मी से 50 हजार लोगों की मौत, दो-तिहाई मौतों के पीछे जलवायु परिवर्तन का असर
  5. चीन में हाईटेक निवेश पर लगाम लगाने की तैयारी, अमेरिकी ट्रेजरी ने पेश किए नए नियम
  6. वैश्विक तेल संकट के बीच बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य फिर खोलने की मांग के समर्थन में चीन
  7. आर्थिक सुस्ती से जूझ रही चीनी कम्युनिस्ट पार्टी, शी जिनपिंग ने दिया 'नए लॉन्ग मार्च' का नारा

School Assembly Sports News

  • इंग्लैंड के ब्रूक ने पुरुष वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ा, श्रीलंका के खिलाफ टीम ने बनाए 429/4 रन
  • पैरा एशियन गेम्स में भारत की शीतल ने जीते दो गोल्ड, एथलेटिक्स में भी शानदार प्रदर्शन जारी
  • पैरा एशियन गेम्स में धर्मराज सोलैराज ने लंबी कूद में जीता गोल्ड मेडल
  • शौर्य शर्मा ने 67 के शानदार स्कोर के साथ फाइनल क्वालिफाइंग के तीसरे राउंड में बनाई बढ़त
  • भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का आगाज शुक्रवार से राजगीर में
  • ग्लेन फिलिप्स ने की भारत की तारीफ, बोले- न्यूजीलैंड को फील्डिंग सुधारने और बीच के ओवरों में विकेट लेने की जरूरत
  • महिला इंडियन ओपन में प्रणवी और अवनी संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर

यहां आप आज यानी 23 अक्टूबर 2026 की नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स और एजुकेशन न्यूज की खबरें पढ़ सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article