एजुकेशन

Greenland में पढ़ाई का है सपना? इन सरकारी स्कॉलरशिप से हो सकता है पूरा, यहां देखें एलिजिबिलिटी

Greenland Scholarships for Indian Students: भारतीय छात्रों में तेजी से ग्रीनलैंड और डेनमार्क में शिक्षा प्राप्त करने का क्रेज बढ़ रहा है। ऐसे में आर्थिक तंगी इस पर रोक न लगा सके इसलिए ग्रीनलैंड द्वारा होनहार छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाती है। आइए आपको उसके बारे में विस्तार से बताएं।

Image

Greenland में पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप (Photo - AI)

Greenland Scholarships for Indian Students: दुनिया के सबसे बड़े द्वीप ग्रीनलैंड (Greenland) में उच्च शिक्षा प्राप्त करना कई भारतीय और अंतरराष्ट्रीय छात्रों का सपना है। बेमिसाल प्राकृतिक सुंदरता, रिसर्च के अनोखे अवसरों और शांतिपूर्ण माहौल के कारण यह देश शिक्षा का एक नया केंद्र बनकर उभर रहा है। हालांकि, यहां रहने और पढ़ाई का खर्च काफी अधिक हो सकता है। यह खर्च कई इच्छुक छात्रों के लिए अपने सपने को पूरा करने में आर्थिक बाधा के रूप में सामने आता है। ऐसे में ग्रीनलैंड की सरकार और डेनमार्क सरकार द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सरकारी और स्वायत्त स्कॉलरशिप्स अंतरराष्ट्रीय छात्रों के इस सपने को साकार करने में मदद करती हैं। यदि आप भी ग्रीनलैंड में पढ़ाई करने की योजना बना रहे हैं, तो आवेदन से पहले पात्रता मानदंड और स्कॉलरशिप योजना के नियमों को विस्तार से समझ लें।

ग्रीनलैंड में पढ़ाई के लिए प्रमुख स्कॉलरशिप प्रोग्राम

ग्रीनलैंड, किंगडम ऑफ डेनमार्क का एक स्वायत्त हिस्सा है। इसलिए यहां पढ़ाई के लिए डेनिश सरकार और स्थानीय ग्रीनलैंड के संस्थानों दोनों की ओर से सहायता प्रदान की जाती है। भारतीय और विदेशों के होनहार छात्रों को कई प्रकार की स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है।

ग्रीनलैंडिक गवर्नमेंट स्टूडेंट ग्रांट्स: यह योजना मुख्य रूप से ग्रीनलैंड की यूनिवर्सिटी में नामांकित छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए चलाई जाती है।

डेनमार्क सरकार की स्टेट एजुकेशनल ग्रांट: चूंकि ग्रीनलैंड डेनिश किंगडम के अंतर्गत आता है, कुछ विशिष्ट शर्तों के तहत अंतरराष्ट्रीय छात्र डेनिश सरकार द्वारा प्रायोजित वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

आर्कटिक एक्सचेंज व रिसर्च स्कॉलरशिप्स: यूरोपीय संघ और नॉर्थ काउंसिल के तहत संचालित ये कार्यक्रम एक्सचेंज स्टूडेंट्स को ग्रीनलैंड में 1 या 2 सेमेस्टर की पढ़ाई और रिसर्च प्रोजेक्ट्स के लिए पूर्ण वित्तीय सहायता प्रदान करते हैं।

स्कॉलरशिप के लिए क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

एडमिशन ऑफर लेटरछात्र के पास इलिसिमातुसारफिक (University of Greenland) या वहां के मान्यता प्राप्त उच्च शिक्षण संस्थान से स्वीकृत एडमिशन पत्र होना अनिवार्य है।
अकादमिक योग्यताग्रेजुएशन के लिए कक्षा 12वीं में न्यूनतम 60-70% अंक और पोस्टग्रेजुएशन के लिए प्रासंगिक विषय में बैचलर डिग्री होनी आवश्यक है।

भाषा को लेकर क्या है नियम

ग्रीनलैंड में अगर आपका कोर्स अंग्रेजी माध्यम में है तो आपके लिए IELTS (न्यूनतम 6.5 बैंड) या TOEFL स्कोर आवश्यक दिखाना होगा। लेकिन अगर आपका कोर्स ग्रीनलैंडिक या डेनिश भाषा में है, तो संबंधित भाषा का प्रमाण पत्र देना अनिवार्य है। वहीं अगर बात करें पीएचडी और मास्टर-लेवल के छात्रों के लिए आर्कटिक स्टडीज, क्लाइमेट चेंज या सोशल साइंस विषय पर एक मजबूत रिसर्च प्रपोजल जमा करना होता है।

स्कॉलरशिप में क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं?

ग्रीनलैंड में पढ़ाई के लिए वहां की सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली स्कॉलरशिप के तहत चयनित छात्रों को निम्नलिखित लाभ दिए जाते हैं-

-अधिकांश सरकारी स्कॉलरशिप में ट्यूशन फीस पूरी तरह से माफ कर दी जाती है।

- छात्रों को रहने, खाने और दैनिक खर्चों के लिए प्रति माह निर्धारित धनराशि दी जाती है।

- ग्रीनलैंड में पढ़ाई के दौरान छात्रों को बेसिक मेडिकल और स्वास्थ्य बीमा कवरेज मिलता है।

- पीएचडी और रिसर्च स्कॉलर्स को फील्डवर्क और यात्रा के लिए अलग से फंड प्रदान किया जाता है।

आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट

पासपोर्ट की वैध कॉपी।

सभी शैक्षणिक मार्कशीट और डिग्री सर्टिफिकेट (अटेस्टेड)

भाषा प्रवीणता परीक्षा (IELTS/TOEFL) का स्कोर कार्ड

स्टेटमेंट ऑफ पर्पज (SOP) और लेटर ऑफ रिकमेंडेशन (LOR)

अपडेटेड सीवी (CV/Resume) और पासपोर्ट साइज फोटो

Greenland में पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप

Greenland में पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप (Photo - AI)

आवेदन करने का सही तरीका और समय

ग्रीनलैंड के विश्वविद्यालयों में एडमिशन के लिए आवेदन की प्रक्रिया मुख्य रूप से सितंबर से शुरू होती है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सत्र शुरू होने से कम से कम 6 से 8 महीने पहले यानी जनवरी से मार्च के बीच यूनिवर्सिटी और स्कॉलरशिप पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन जमा कर दें। चयन प्रक्रिया पूरी तरह से अकादमिक मेरिट, भाषा दक्षता और आपके स्टेटमेंट ऑफ पर्पज (SOP) पर निर्भर करती।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article