RRB Group D Recruitment 2026: बदल गई रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन की तारीख, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन
- Authored by: नीलाक्ष सिंह
- Updated Jan 20, 2026, 11:45 AM IST
RRB Group D Recruitment 2026 in Hindi: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने ग्रुप D पदों के लिए लगभग 22000 वैकेंसी की घोषणा की थी। RRB ग्रुप D 2026 का शॉर्ट नोटिफिकेशन 19 जनवरी 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि रजिस्ट्रेशन की तारीख 31 जनवरी से 2 मार्च 2026 कर दी गई है।
रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन की तारीख
RRB Group D Recruitment 2026 Apply Online Date: रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 से जुड़ी बड़ी खबर है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने ग्रुप डी लेवल 1 के तहत होने वाली 22 हजार रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया को टाल दिया है। इन भर्ती के पहले रजिस्ट्रेशेन 21 जनवरी से शुरू होने थे, लेकिन (RRB Group D Recruitment 2026 Short Notification) 19 जनवरी 2026 को जारी RRB ग्रुप D 2026 शॉर्ट नोटिफिकेशन के अनुसार, रजिस्ट्रेशन की तारीख 31 जनवरी से 2 मार्च 2026 कर दी गई है।
योग्यता, RRB Group D Recruitment 2026 Qualification
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से केवल 10वीं कक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार इन नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे।
आयु सीमा, RRB Group D Recruitment 2026 Age Limit
अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 33 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी। उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार होगी। आरक्षित वर्ग को छूट मिलेगी।
जिन पदों के लिए RRB Group D Notification 2026 जारी किया गया है, वे इस प्रकार हैं:
- असिस्टेंट (ट्रैक मशीन), असिस्टेंट (ब्रिज),
- ट्रैक मेंटेनर (ग्रुप IV),
- असिस्टेंट (पी-वे), असिस्टेंट (TRD),
- असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल),
- असिस्टेंट ऑपरेशंस (इलेक्ट्रिकल),
- असिस्टेंट (TL & AC),
- असिस्टेंट (C & W),
- पॉइंट्समैन B, और असिस्टेंट (S & T)
आरआरबी की खास सलाह, RRB Group D Recruitment 2026 Sarkari Result
आरआरबी की ओर से अभ्यर्थियों की सलाह दी गई है कि वे आवेदन शुरू होने से पहले 10वीं कक्षा की मार्कशीट के अनुसार अपने आधार कार्ड को अपडेट करवा लें ताकी फॉर्म भरने के समय किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
ग्रुप डी पदों पर कैसे होगा चयन
सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) का आयोजन किया जाएगा। निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट में शामिल होंगे, इसमें पास उम्मीदवारों को पीईटी में सफल होना होगा। इसमें पुरुष अभ्यर्थियों को 35 किलोग्राम वजन लेकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में पूरी करनी होगी। इसके अलावा 1000 मीटर की दूरी दौड़ के रूप में 4 मिनट 15 सेकेंड में पूरी करनी होगी।
महिला अभ्यर्थियों को 20 किलोग्राम वजन लेकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में पूरी करनी होगी। रनिंग में महिला उम्मीदवारों को 1000 मीटर की दूरी 5 मिनट 40 सेकेंड में पूरी करनी होगी।
अंत में उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट में भाग लेना होगा। सभी चरणों के बाद अभ्यर्थियों की फाइनल लिस्ट जारी होगी।