एजुकेशन

UPSSSC ने जारी की FSL, साइंटिफिक असिस्टेंट और लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा की आंसर की, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) में साइंटिफिक असिस्टेंट और लैब असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा की आंसर की upsssc.gov.in पर जारी कर दी है।

Image

UPSSSC ने जारी की FSL, साइंटिफिक असिस्टेंट और लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा की आंसर की

UPSSSC Forensic Science Laboratory Answer Key 2026 Link: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) में साइंटिफिक असिस्टेंट और लैब असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in या खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक से इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, इस लिखित परीक्षा का आयोजन 27 सितंबर 2026 को किया गया था।

उम्मीदवार पोर्टल पर लॉगिन करके अपनी आंसर की देख सकेंगे। इसके लिए एनरोलमेंट नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या जन्म तिथि जैसी जानकारी की जरूरत पड़ेगी।

UPSSSC FSL Recruitment 2026 में कितने पद हैं?

इस भर्ती के जरिए फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी में साइंटिफिक असिस्टेंट और लैब असिस्टेंट के कुल 208 पदों को भरा जाएगा। पदों का विवरण इस तरह है:

पदपदों की संख्या
Scientific Assistant (Regular)134
Scientific Assistant (Special Recruitment)13
Lab Assistant (Regular)56
Lab Assistant (Special Recruitment)5
कुल208

आंसर की देखने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाएं।
  • View More पर क्लिक करें।
  • अब इस टेक्स्ट पर क्लिक करें 'विज्ञापन संख्या-15-परीक्षा/2026, विधि विज्ञान प्रयोगशाला (संयुक्त संवर्ग) मुख्य परीक्षा (प्रा0अ0प0-2025)/16 के अंतर्गत दिनांक 27-09-2026 को सम्पन्न लिखित परीक्षा की Provisional उत्तर कुंजी देखने हेतु यहां क्लिक करें।'
  • नया पेज खुलेगा। यहां आप अपने जवाब चेक कर सकते हैं कि कितने सही हैं या कितने गलत हैं।

कैसे होगा चयन

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले UP PET 2025 के स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया। इसके बाद मेन्स परीक्षा आयोजित की गई। मेन्स परीक्षा के बाद सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों का वेरिफिकेशन किया जाएगा। सभी चरण पूरे होने के बाद उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article