एजुकेशन

UPSSSC Forest Guard Answer Key 2026: जारी हुई फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्डलाइफ गार्ड भर्ती परीक्षा की आंसर की, ऐसे करें डाउनलोड

UPSSSC Forest Guard Answer Key 2026 OUT: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्डलाइफ गार्ड भर्ती परीक्षा 2026 की आंसर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी कर दी है।

Image

फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्डलाइफ गार्ड भर्ती परीक्षा की आंसर की

UPSSSC Forest Guard Answer Key 2026 Download: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्डलाइफ गार्ड भर्ती परीक्षा 2026 की आंसर की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in या खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक से UPSSSC Forest Guard Answer Key 2026 Download कर सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन 27 सितंबर 2026 को किया गया था।

उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, एनरोलमेंट नंबर या जन्म तिथि जैसी जानकारी दर्ज करके लॉगिन कर सकेंगे और आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे।

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026 कैसे देखें?

फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्डलाइफ गार्ड भर्ती परीक्षा की आंसर की देखने के लिए इन स्‍टेप्‍स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाएं।
  • View More पर क्लिक करें।
  • अब इस टेक्स्ट पर क्लिक करें 'विज्ञापन संख्या-12-परीक्षा/2026, वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा (प्रा0अ0प0-2025)/13 के अंतर्गत दिनांक 27-09-2026 को सम्पन्न लिखित परीक्षा की Provisional Answer Key देखने हेतु यहां क्लिक करें।'
  • नया पेज खुलेगा। यहां आप अपने जवाब चेक कर सकते हैं कि कितने सही हैं या कितने गलत हैं?

कितने पदों पर हो रही है भर्ती?

UPSSSC की इस भर्ती में फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्डलाइफ गार्ड के कुल 708 पद बताए गए हैं। कैटेगरी के हिसाब से पदों का विवरण इस तरह है:

कैटेगरीपदों की संख्या
General132
EWS32
OBC315
SC218
ST11
कुल708

कैसे होगा फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में चयन?

इस भर्ती में उम्मीदवारों को कई चरणों को सफलतापूर्वक पार करना होगा। सबसे पहले PET 2025 के स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। इसके बाद लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को PMT/PST के लिए बुलाया जाएगा। अंत में जरूरी दस्तावेजों का वेरिफिकेशन किया जाएगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article