शहर

झांसी में श्राद्ध कर्म के दौरान दर्दनाक हादसा, एक को बचाने के चक्कर में सुखनई नदी में 5 डूबे,सभी की मौत

Jhansi News:झांसी में दर्दनाक हादसा सामने आया है, श्राद्ध कर्म के दौरान नदी में एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर में 5 लोग डूब गए। सभी की मौत से गांव में मातम पसरा है, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Image

झांसी में श्राद्ध कर्म के दौरान दर्दनाक हादसा, एक को बचाने के चक्कर में सुखनई नदी में 5 डूबे,सभी की मौत

Jhansi News: झांसी में दर्दनाक हादसा सामने आया है, श्राद्ध कर्म के दौरान नदी में एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर में 5 लोग डूब गए। सभी की मौत से गांव में मातम पसरा है, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। झांसी में सुबह तीन युवकों की सुकवा ढुकवा बांध में डूबने से मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि मऊरानीपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की डूबने से मौत की खबर से हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर श्राद्ध कर्म के दौरान ये बड़ा हादसा सामने आया है। नदी में एक ही परिवार के पांच लोग डूब गए। हादसे में बाप-बेटे, भतीजे और भांजे समेत 5 लोगों की मौत हो गई।

एक ही दिन में आठ लोगों की जलसमाधि से हैरत में लोग

एक ही दिन में आठ लोगों की जलसमाधि से लोग हैरत में हैं। झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी सिंहपुरा निवासी अनूप तिवारी परिवार के लोग नदी पर परिजन का पिंडदान करने गए थे। इसी दौरान स्नान और पिंडदान की प्रक्रिया के बीच परिवार के पांच लोग गहरे पानी में चले गए और उसमें डूबने लगे। उसके बाद वहां लोगों में हड़कंप मच गया। फिर हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया तो पता लगा कि पांच लोगों की मौत हो गई। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने बताया सभी पांच शव बरामद कर लिए गए हैं।

घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई

इस दर्दनाक हादसे के सामने आने के बाद से कोहराम मच गया, घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और गोताखोर पहुंचे। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से सभी को नदी से बाहर निकालकरअस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article