AIIMS INI CET November 2026 Result: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), नई दिल्ली द्वारा देश की सबसे प्रतिष्ठित पोस्टग्रेजुएट मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में से एक 'इंस्टिट्यूट ऑफ नेशनल इम्पोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट' (INI CET) नवंबर 2026 का परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब एम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड और रिजल्ट देख सकते हैं। बता दें कि इस साल आयोजित हुई परीक्षा में कुल 34,236 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। यह प्रवेश परीक्षा देश के शीर्ष राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों में एमडी (MD), एमएस (MS), डीएम (6 वर्ष), एमसीएच (6 वर्ष) और एमडीएस (MDS) जैसे उच्च स्तरीय चिकित्सा कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा का आयोजन 1 नवंबर 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था।
कब हुई थी परीक्षा
जानकारी के लिए बता दें कि INI CET November 2026 परीक्षा का आयोजन 1 नवंबर को किया गया था। परीक्षा को सफलतापूर्वक होने के 6 दिन बाद रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ने जारी की 10वीं और 12वीं की डेटशीट
काउंसलिंग प्रक्रिया और आगामी चरण
लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अब प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस संबंध में एम्स द्वारा जल्द ही काउंसलिंग शेड्यूल जारी किया जाएगा। परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को निर्धारित तिथियों के भीतर काउंसलिंग पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा और अपनी पसंद के संस्थान व कोर्स की प्राथमिकताएं भरनी होंगी। उम्मीदवारों की मेरिट रैंक और भरी गई प्राथमिकताओं के आधार पर विभिन्न संस्थानों में सीटें आवंटित की जाएंगी।
स्कोरकार्ड में क्या है जानकारी
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा की डेट
- परीक्षा में प्राप्त अंक
- कुल अंक
- क्वालीफाई स्कोर
- परसेंटाइल
कैसे चेक करें INI CET नवंबर रिजल्ट 2026?
स्टेप 1 - सबसे पहले एम्स की आधिकारिक परीक्षा वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2 - वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए 'Results and Announcements' सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - वहां 'INI CET November 2026 Session Result' के लिंक का चयन करें।
स्टेप 4 - स्क्रीन पर सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर की एक पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी।
स्टेप 5 - सूची में अपना रोल नंबर देखने के लिए `Ctrl + F` शॉर्टकट का इस्तेमाल करें।
स्टेप 6 - अपना व्यक्तिगत स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड की मदद से कैंडिडेट पोर्टल पर लॉगिन करें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में ऑब्जर्वर बनने का शानदार मौका
छात्रों के लिए जरूरी टिप्स
परीक्षा का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद अब एडमिशन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया की शुरुआत होगी। काउंसलिंग और सीट आवंटन के समय एमबीबीएस/बीडीएस डिग्री, इंटर्नशिप कंप्लीशन सर्टिफिकेट, मेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रेशन और श्रेणी प्रमाण पत्र जैसे मूल दस्तावेज का वेरिफिकेशन अनिवार्य होते हैं, इन्हें अभी से तैयार रखें। साथ ही फर्जी खबरों या अफवाहों से बचने के लिए केवल एम्स के आधिकारिक पोर्टल पर जारी होने वाले नोटिफिकेशन पर ही भरोसा करें।
