RPSC Senior Teacher Result 2023, RPSC Senior Teacher Result 2023 Expected Date: राजस्थान सीनियर टीचर रिजल्ट का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से परीक्षा के नतीजे किसी भी वक्त जारी किए जा सकते हैं। जिसके बाद अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से ग्रेड 2 टीचर रिजल्ट 2023 (RPSC 2nd Grade Teacher Result 2023) चेक करके डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
RPSC Senior Teacher Exam Date 2023: कब हुई परीक्षा
राजस्थान सीनियर टीचर परीक्षा का आयोजन 21 दिसंबर से 24 दिसंबर, 26 दिसंबर और 27 दिसंबर को दो शिफ्ट में किया गया था। हालांकि, एक पेपर लीक होने की वजह से परीक्षा दोबारा 29 जनवरी को हुई। अब परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि रिजल्ट के पहले आयोग आंसर की जारी करेगा।
RPSC Senior Teacher Result 2023: सीनियर टीचर रिजल्ट डेट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजस्थान सीनियर टीचर रिजल्ट फरवरी के दूसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। रिजल्ट पर अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा और साथ ही रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी। वहीं, आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
How to download RPSC Senior Teacher Result 2023
- सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर राजस्थान सीनियर टीचर रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब अभ्यर्थी राजस्थान सीनियर टीचर रिजल्ट 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
इस प्रक्रिया के माध्यम से राजस्थान में सीनियर टीचर के 9760 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन लेवल 11 के तहत सैलरी मिलेगी। परीक्षा से जुड़े ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
