Rajasthan Education News (RPSC Senior Teacher Recruitment 2024): राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2024 हेतु जारी विज्ञापन में उल्लेखित शर्तों के अनुसार दिनांक 30 जून से 6 जुलाई 2025 तक अभ्यर्थी का नाम, फोटो, पिता के नाम, जन्म तिथि व लिंग के अतिरिक्त अन्य संशोधन ऑनलाइन करने का अवसर प्रदान किया गया है।
इस संबंध में आयोग द्वारा जारी प्रेस-नोट दिनांक 27 जून 2025 के क्रम में स्पष्ट किया जाता है कि उक्त प्रेस नोट के साथ संलग्न सूची में उल्लेखित अभ्यर्थियों में से यदि किसी अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन में बीएड धारित होने के पश्चात् भी उसका अंकन नहीं किया हैं अथवा जिन अभ्यर्थियों ने स्नातक के साथ समेकित बी.एड. (इंटीग्रेटेड बीएड) की है अथवा कर रहे हैं, ऐसे अभ्यर्थी उक्त अवधि में पृथक से बीएड एडिट कर लेवें।
किन्हें आवेदन पत्र विथड्रॉ करने की दी गई सलाह
इसके अतिरिक्त ऐसे अभ्यर्थी जो विज्ञापन के अनुसार अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता / अर्हता धारित नहीं करते हैं, वे दिनांक 6 जुलाई 2025 तक अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र विथड्रॉ कर लेवे। निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन आवेदन पत्र विथड्रॉ नहीं करने पर ऐसे अभ्यर्थियों के विरूद्ध आयोग द्वारा जारी प्रेस नोट दिनांक 27 जून 2025 के अनुसार कार्रवाई की जावेगी।
1187000 से अधिक आवेदन हुए प्राप्त
आयोग सचिव ने बताया कि उक्त भर्ती के अंतर्गत आठ विषयों की परीक्षाओं का आयोजन 7 से 12 सितंबर 2025 तक करवाया जाना प्रस्तावित है। परीक्षा के लिए कुल 1187000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।
आयोग द्वारा की गई ऑनलाइन आवेदनों की जांच में यह सामने आया है कि 53 हजार 501 अभ्यर्थियों द्वारा विभिन्न विषयों के पदों हेतु वांछित शैक्षणिक योग्यता नहीं होने के बावजूद भी आवेदन कर दिया है। इन अभ्यर्थियों में से ऐसे अभ्यर्थी जो बीएड डिग्री धारी है निर्धारित अवधि दौरान ऑनलाइन आवेदन में बीएड डिग्री का अंकन कर सकेंगे।
