एजुकेशन

RPSC: आरपीएससी ने जारी किया सहायक आचार्य भर्ती का साक्षात्कार कार्यक्रम, जानें शेड्यूल

RPSC Releases Interview Schedule: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा विभिन्न भर्ती अंतर्गत आगामी चरण का साक्षात्कार कार्यक्रम मंगलवार को जारी कर दिया गया है। आयोग सचिव ने बताया कि कॉलेज शिक्षा विभाग भर्ती-2023 के तहत सहायक आचार्य (इतिहास), सहायक आचार्य (ईएएफएम) और शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक के पदों के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया आगामी 18 मई से आयोजित की जाएगी।

Image

RPSC सहायक आचार्य भर्ती का साक्षात्कार कार्यक्रम

RPSC Releases Interview Schedule: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा विभिन्न भर्ती अंतर्गत आगामी चरण का साक्षात्कार कार्यक्रम मंगलवार को जारी कर दिया गया है। आयोग सचिव ने बताया कि कॉलेज शिक्षा विभाग भर्ती-2023 के तहत सहायक आचार्य (इतिहास), सहायक आचार्य (ईएएफएम) और शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक के पदों के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया आगामी 18 मई से आयोजित की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सहायक आचार्य इतिहास के सातवें चरण, सहायक आचार्य ईएएफएम और पीटीआई भर्ती के तृतीय चरण के साक्षात्कार 18 मई से 27 मई 2026 तक आयोजित किए जाएंगे।

अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय अपनी नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, मूल फोटोयुक्त पहचान-पत्र और सभी शैक्षणिक व अन्य मूल प्रमाण-पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाने होंगे। इन दस्तावेजों के साथ ही उनकी फोटो प्रति लाना भी आवश्यक है, अन्यथा अभ्यर्थियों को साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल होने से वंचित कर दिया जाएगा। संबंधित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट पर यथासमय अपलोड कर दिए जाएंगे।

पीडियाट्रिक यूरोलॉजी - सुपर स्पेशियलिटी का साक्षात्कार कार्यक्रम जारी

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) भर्ती-2024 अंतर्गत पेडियाट्रिक यूरोलॉजी - सुपर स्पेशियलिटी के पद हेतु साक्षात्कार का आयोजन 14 मई 2026 को किया जाएगा। साक्षात्कार के समय सभी अभ्यर्थियों को अपने साथ नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, मूल फोटोयुक्त पहचान-पत्र और समस्त मूल प्रमाण-पत्र मय फोटो प्रति के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा। इन दस्तावेजों के अभाव में अभ्यर्थियों को साक्षात्कार प्रक्रिया से वंचित कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट पर यथासमय अपलोड कर दिए जाएंगे।

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) परीक्षा-2025 तथा कनिष्ठ विधि अधिकारी (जयपुर विकास प्राधिकरण) परीक्षा-2025 में अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्म तिथि व जेंडर के अतिरिक्त अन्य संशोधन ऑनलाइन करने का अवसर दिया गया है। ऑनलाइन संशोधन 6 से 12 मई 2026 तक किए जा सकेंगे। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग सचिव ने बताया कि वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) परीक्षा-2025 का आयोजन 12 से 18 जुलाई 2026 तथा तथा कनिष्ठ विधि अधिकारी (जयपुर विकास प्राधिकरण) परीक्षा-2025 का आयोजन 26 व 27 जुलाई को किया जाएगा। उक्त परीक्षाओं हेतु जारी विज्ञापन में उल्लेखित शर्तों अनुसार ऑनलाइन संशोधन का अवसर अभ्यर्थियों को दिया गया है। ऑनलाइन संशोधन का अवसर अभ्यर्थियों के हितार्थ सुविधा मात्र है। परीक्षा के लिए जारी विज्ञापन में उल्लेखित पात्रता की शर्तों के अनुरूप ही संशोधन मान्य होंगे। विज्ञापन की शर्तें पूर्वानुसार ही रहेंगी। ऑफलाइन संशोधन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

ऑनलाइन संशोधन के लिए शुल्क व प्रक्रिया

संशोधन चाहने वाले अभ्यर्थी को ई-मित्र/ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से रू. 500/- का शुल्क जमा कराना होगा। आयोग के ऑनलाइन पोर्टल https://rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध एप्लाई ऑनलाइन लिंक अथवा एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर संबंधित परीक्षा में ऑनलाइन संशोधन किया जा सकेगा। इस संबंध में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ई-मेल से अथवा फोन नं. 9352323625 व 7340557555 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article