एजुकेशन

RPSC RAS Vacancy 2026: 607 पदों के लिए शुरू हुए आवेदन, 2 सितंबर को होगी प्री परीक्षा

RPSC RAS: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने RAS और अधीनस्थ सेवाओं की संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026 के लिए आवेदन विंडो शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आज 4 जून से 3 जुलाई तक rpsc.rajasthan.gov.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Image

Rajasthan RAS Vacancy 2026

RPSC RAS Vacancy 2026 Apply Online Begins: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने RAS और अधीनस्थ सेवाओं की संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026 के लिए आवेदन विंडो शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आज 4 जून से आवेदन कर सकते हैं। कुछ दिन पहले इस भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी, जिसके अनुसार 607 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें राज्य सेवाओं के 192 और अधीनस्थ सेवाओं के 415 पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 जून से शुरू हो गई है और इच्छुक उम्मीदवार 3 जुलाई 2026 रात 12 बजे तक rpsc.rajasthan.gov.in या SSO पोर्टल पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

पदों के बारे में (RPSC RAS Exam 2026)

भर्ती में राजस्थान प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा, लेखा सेवा, उद्योग सेवा, परिवहन सेवा समेत कुल 21 सेवाओं के पद शामिल हैं। सबसे ज्यादा 57 पद RAS और 36 पद राजस्थान लेखा सेवा के लिए हैं।

Rajasthan RAS Vacancy 2026

Rajasthan RAS Vacancy 2026

आयु सीमा (RPSC RAS Vacancy 2026 Age Limit)

आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 21 और अधिकतम 40 साल तय की गई है। चूंकि पिछली भर्ती 2024 में आई थी, इसलिए सभी अभ्यर्थियों को आयु में एक साल की अतिरिक्त छूट दी गई है। अराजपत्रित कर्मचारियों के लिए आयु सीमा 25 से 45 साल रखी गई है।

परीक्षा शुल्क (RPSC RAS Vacancy 2026 Exam Fee)

सामान्य और क्रीमीलेयर OBC के लिए 600 रुपये, जबकि नॉन क्रीमीलेयर OBC, EWS और दिव्यांग वर्ग के लिए 400 रुपये है।

चयन प्रक्रिया (RPSC RAS Vacancy 2026 Selection)

योग्य आवेदकों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। पहले प्रारंभिक परीक्षा 2 सितंबर 2026 को ऑब्जेक्टिव पैटर्न पर होगी। इसमें सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में बैठेंगे, जो डिस्क्रिप्टिव होगी। इसके बाद इंटरव्यू के आधार पर फाइनल मेरिट बनेगी।

आवेदन करने का तरीका (RPSC RAS Vacancy 2026 Online Apply)

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को OTR रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा, फिर फॉर्म भरकर जरूरी दस्तावेज और फोटो अपलोड करने होंगे। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा और फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखना होगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article