एजुकेशन

RPSC RAS Interview: आरएएस भर्ती 2024 साक्षात्कार का पांचवां चरण 2 फरवरी से

RPSC RAS Recruitment 2024 fifth phase of interviews from February 2: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा गुरुवार को विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के साक्षात्कारों का विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इसके अनुसार, राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 के पांचवे चरण के इंटरव्यू 2 फरवरी से शुरू होकर 13 फरवरी 2026 तक चलेंगे

RPSC RAS Interview: आरएएस भर्ती 2024 साक्षात्कार

RPSC RAS Interview: आरएएस भर्ती 2024 साक्षात्कार

RPSC RAS Recruitment 2024 fifth phase of interviews from February 2: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा गुरुवार को विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के साक्षात्कारों का विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इसके अनुसार, राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 के पांचवे चरण के इंटरव्यू 2 फरवरी से शुरू होकर 13 फरवरी 2026 तक चलेंगे। इस भर्ती के साक्षात्कार में उपस्थित होने वाले समस्त अभ्यर्थियों को ऑनलाइन भरे गए विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड कर साक्षात्कार के समय दो प्रतियों में मय समस्त प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रति एवं समस्त मूल प्रमाण-पत्रों सहित प्रस्तुत करना होगा।

सहायक आचार्य पदों का साक्षात्कार कार्यक्रम

इसके अलावा, सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती-2023 अन्तर्गत सहायक आचार्य वनस्पति विज्ञान के अंतिम चरण और एबीएसटी के तृतीय चरण के साक्षात्कार का आयोजन भी 2 से 13 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। उक्त सभी पदों हेतु साक्षात्कार में उपस्थित होने वाले ऐसे अभ्यर्थी, जिन्हाने पूर्व में अपना विस्तृत आवेदन-पत्र आयोग को प्रस्तुत नहीं किया है, वे विस्तृत आवेदन-पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर साक्षात्कार के समय दो प्रतियों में समस्त प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रतियों के साथ अनिवार्य रूप से लाएं। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने गुरुवार को विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के साक्षात्कारों का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी सूचना के अनुसार, राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा–2024 के पांचवें चरण के साक्षात्कार 2 फरवरी से प्रारंभ होकर 13 फरवरी 2026 तक आयोजित किए जाएंगे।

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को स्वयं का नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, नवीनतम स्पष्ट फोटोयुक्त मूल पहचान-पत्र एवं समस्त मूल प्रमाण-पत्र मय फोटो प्रति साथ लाना अनिवार्य होगा। इन दस्तावेजों के अभाव में साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र यथासमय वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत साक्षात्कार में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन भरा गया विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड करना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय आवेदन पत्र की दो प्रतियां, सभी आवश्यक प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रति तथा समस्त मूल प्रमाण-पत्र साथ लाकर प्रस्तुत करने होंगे।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article