एजुकेशन

MP AYUSH PG Counseling 2026: मध्य प्रदेश आयुष पीजी काउंसलिंग राउंड 1 का शेड्यूल जारी, 10 नवंबर से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

MP AYUSH PG Counseling 2026: मध्य प्रदेश के आयुष विभाग ने पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू करने के साथ पहले राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार शेड्यूल के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते है।

Image

MP AYUSH PG Counseling 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

MP AYUSH PG Counseling 2026: मध्य प्रदेश के आयुष विभाग ने AYUSH PG Counseling 2026 के फर्स्ट राउंड का शेड्यूल आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (AIAPGET-2026) पास कर चुके उम्मीदवार अब राज्य के सरकारी और निजी आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी और नेचुरोपैथी एवं योग कॉलेजों में पोस्टग्रेजुएट कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार अब निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। बता दें कि यह काउंसलिंग स्टेट कोटा यानी 85% सीटों और ऑल इंडिया कोटा यानी निजी संस्थानों की 15% सीटों दोनों के लिए आयोजित की जा रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - CSIR UGC NET December 2026 के लिए 2 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

स्टेट कोटा और ऑल इंडिया कोटा का शेड्यूल

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए दोनों कोटा का महत्वपूर्ण कार्यक्रम नीचे प्रस्तुत है -

स्टेट कोटा शेड्यूल

AIAPGET-2026 काउंसलिंग शेड्यूल
क्रमांकविवरणनिर्धारित तिथि एवं समय
1AIAPGET-2026 के पात्र उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन पंजीयन10 नवंबर 2026 से 11 नवंबर 2026, रात 11:59 बजे तक
2पंजीयन फॉर्म में एडिट करने की सुविधा (Registration Form Edit Facility)10 नवंबर 2026 से 12 नवंबर 2026, शाम 5 बजे तक
3अभिलेख सत्यापन11 नवंबर 2026 से 12 नवंबर 2026, शाम 5 बजे तक
4रिक्त सीटों की स्थिति14 नवंबर 2026
5मेरिट सूची का प्रकाशन14 नवंबर 2026
6अभ्यर्थियों द्वारा महाविद्यालयों की प्राथमिकता क्रम का निर्धारण (च्वाइस फिलिंग, लॉकिंग)15 नवंबर 2026 से 16 नवंबर 2026, रात 11:59 बजे तक
7च्वाइस फिलिंग, लॉकिंग तथा एडिट करने की सुविधा15 नवंबर 2026 से 16 नवंबर 2026, रात 11:59 बजे तक
8सीट आवंटन19 नवंबर 2026
9महाविद्यालय में औपचारिकताएं पूर्ण कर अस्थायी प्रवेश प्राप्त करना20 नवंबर 2026 से 21 नवंबर 2026, शाम 6 बजे तक
10प्रवेश निरस्तीकरण20 नवंबर 2026 से 21 नवंबर 2026, शाम 7 बजे तक

ऑल इंडिया कोटा शेड्यूल

क्रमांकविवरणदिनांक एवं समय
1AIAPGET-2026 के पात्र उम्मीदवारों के द्वारा ऑनलाइन पंजीयन तिथि10/11/2026 से 11/11/2026, रात्रि 11:59 बजे तक
2पंजीयन फॉर्म में एडिट करने की सुविधा (Registration Form Edit Facility)10/11/2026 से 11/11/2026, रात्रि 11:59 बजे तक
3रिक्त सीटों की स्थिति12/11/2026
4मेरिट सूची का प्रकाशन12/11/2026
5अभ्यर्थी द्वारा महाविद्यालयों की प्राथमिकता क्रम का निर्धारण (चॉइस फिलिंग, लॉकिंग)13/11/2026 से 14/11/2026, रात्रि 11:59 बजे तक
6चॉइस फिलिंग, लॉकिंग तथा एडिट करने की सुविधा13/11/2026 से 14/11/2026, रात्रि 11:59 बजे तक
7सीट आवंटन16/11/2026
8पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय भोपाल में रिपोर्टिंग कर अभिलेख सत्यापन उपरांत औपचारिकताएं पूर्ण कर अस्थाई प्रवेश प्राप्त करने की तिथि18/11/2026 से 19/11/2026, सायं 06:00 बजे तक
9प्रवेश निरस्तीकरण18/11/2026 से 19/11/2026, सायं 07:00 बजे तक
All India Coat Counselling Schedule Link

आवेदन और चॉइस फिलिंग की आसान प्रक्रिया

स्टेप 1 - MP AYUSH की आधिकारिक वेबसाइट ayush.mponline.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - अब आधिकारिक वेबसाइट Latest Instructions सेक्शन पर जाकर 'PG Counseling' टैब चुनें।

स्टेप 2 - नए खुले टैब पर दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक कर अपनी AIAPGET डिटेल्स दर्ज करें।

स्टेप 3 - अपनी पसंद के कॉलेज व विषयों की प्राथमिकता भरें।

स्टेप 4 - आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।

स्टेप 5 - सबमिट हुए फॉर्म का प्रिंट आउट लें।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - RRB NTPC ग्रेजुएट के 3548 पदों पर आज आवेदन की आखिरी तारीख

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश

11-12 नवंबर के बीच डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होना है, इसलिए 10वीं/12वीं मार्कशीट, बीएएमएस/बीएचएमएस डिग्री, इंटर्नशिप सर्टिफिकेट, AIAPGET स्कोरकार्ड और मूल निवासी प्रमाण पत्र की दो-दो सेट फोटोकॉपी पहले से तैयार रखें। एक बार दस्तावेज वैरिफाइड होने के बाद उम्मीदवार की रजिस्ट्रेशन जानकारी में कोई संशोधन संभव नहीं होगा, इसलिए फॉर्म भरते समय विशेष सतर्कता बरतें। तय समय (16 नवंबर) के भीतर चॉइस लॉक करना न भूलें, अन्यथा भरे गए विकल्प स्वतः रद्द माने जा सकते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article