TOP 10 Fresher Government Jobs: यदि आप एक फ्रेशर हैं और सरकारी सेक्टर में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो नवंबर 2026 का यह हफ्ता आपके लिए बेहद खास और अवसरों से भरा साबित हो सकता है। भारतीय रेलवे (RRB), सुप्रीम कोर्ट, कैबिनेट सचिवालय, ओएनजीसी (ONGC) और इंडियन बैंक जैसे देश के प्रतिष्ठित सरकारी विभागों व सार्वजनिक उपक्रमों (PSUs) ने विभिन्न पदों के लिए बंपर वैकेंसी की घोषणा की है। इन विभागों द्वारा करीब 8,900 से अधिक पदों पर भर्तियों की अधिसूचना जारी की गई, जिनमें अंडर ग्रेजुएट उम्मीदवारों से लेकर इंजीनियरिंग और अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन सभी भर्तियों की आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। जिनकी अंतिम तिथि नवंबर और दिसंबर 2026 है। आइए आपको इन भर्तियों की बेसिक जानकारी के साथ आवेदन के लिंक शेयर करें।
RRB NTPC Under Graduate Level Posts 2026
कुल पद - 1688
आवेदन की अंतिम तिथि - 13 नवंबर 2026
विवरण - 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए रेलवे में क्लर्क और अन्य नॉन-टेक्निकल पदों पर जाने का यह बेहतरीन मौका है।
एप्लिकेशन फॉर्म - rrbapply.gov.in/
RRB Railway Station Master Posts 2026
कुल पद - 1265
आवेदन की अंतिम तिथि - 25 नवंबर 2026
विवरण - ग्रेजुशन पास उम्मीदवारों के लिए स्टेशन मास्टर जैसे जिम्मेदार और सम्मानित पद पर भर्ती होने का सुनहरा अवसर।
एप्लिकेशन फॉर्म - rrbapply.gov.in/
Supreme Court of India Junior Court Attendant Posts 2026
कुल पद - 130
आवेदन की अंतिम तिथि - 25 नवंबर 2026
विवरण - भारत के सर्वोच्च न्यायालय में जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के पदों पर सीधी भर्ती।
एप्लिकेशन फॉर्म - cdn3.digialm.com/EForms/configuredHtml/32912/102788/kPUDLqWekklIXZZ061/Index.html
Cabinet Secretariat DFO Posts 2026
कुल पद - 250
आवेदन की अंतिम तिथि - 25 नवंबर 2026
विवरण - केंद्र सरकार के कैबिनेट सचिवालय में डिप्टी फील्ड ऑफिसर (DFO) के पदों पर आवेदन करने का मौका।
एप्लिकेशन फॉर्म - drive.google.com/file/d/1dZ01nK-kzuWZuzmAM-yRl13hsZiuxynl/view?usp=sharing
ONGC Apprentice Posts 2026
कुल पद - 3047
आवेदन की अंतिम तिथि - 20 नवंबर 2026
विवरण - तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) में विभिन्न ट्रेडों के लिए बंपर अप्रेंटिसशिप वैकेंसी।
एप्लिकेशन लिंक - www.apprenticeshipindia.gov.in, nats.education.gov.in
National Insurance (NICL) Apprentice Posts 2026
कुल पद - 200
आवेदन की अंतिम तिथि - 18 नवंबर 2026
विवरण - इंश्योरेंस सेक्टर में करियर की शुरुआत करने के इच्छुक युवाओं के लिए अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन अवसर।
एप्लिकेशन लिंक - nats.education.gov.in/index.php
Indian Bank Apprentice Posts 2026
कुल पद - 1500
आवेदन की अंतिम तिथि - 25 नवंबर 2026
विवरण - बैंकिंग क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव हासिल करने के लिए इंडियन बैंक में बड़े पैमाने पर भर्ती।
एप्लिकेशन लिंक - ibpsreg.ibps.in/inbraoct26/
BEL Probationary Engineer Posts 2026
कुल पद - 350
आवेदन की अंतिम तिथि - 18 नवंबर 2026
विवरण - भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) में प्रोबेशनरी इंजीनियर के पदों पर बी.ई./बी.टेक पास फ्रेशर्स के लिए मौका।
एप्लिकेशन लिंक - bel-india.in
Delhi Technological University Assistant Professor Posts 2026
कुल पद - 219
आवेदन की अंतिम तिथि - 07 दिसंबर 2026
विवरण - उच्च शिक्षा और अध्यापन के क्षेत्र में जाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का अवसर।
एप्लीकेशन लिंक - recruitment.dtu.ac.in/rec_ap-acad26_teaching/sourceCode/newUserRegistrationPublic.php
RITES Limited Apprentice Posts 2026
कुल पद - 281
आवेदन की अंतिम तिथि - 25 नवंबर 2026
विवरण - राइट्स लिमिटेड (रेल मंत्रालय के तहत उपक्रम) में विभिन्न विभागों के लिए अप्रेंटिस भर्ती।
एप्लीकेशन लिंक - nats.education.gov.in
फ्रेशर्स के लिए जरूरी आवेदन और तैयारी टिप्स
RRB NTPC और NICL जैसी कई प्रमुख भर्तियों की अंतिम तिथि 13 से 18 नवंबर के बीच है। सर्वर डाउन की समस्या से बचने के लिए तुरंत आधिकारिक पोर्टल्स पर जाकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें। ऑनलाइन आवेदन करने से पहले संबंधित संस्था के आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आवश्यक प्रमाण पत्रों (जैसे जाति/ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, फोटो और सिग्नेचर) को डिजिटल फॉर्मेट में सही साइज में तैयार रखें। अधिकांश परीक्षाओं (विशेष रूप से RRB और Bank) का सिलेबस रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, सामान्य ज्ञान (General Awareness) और अंग्रेजी/हिंदी भाषा पर आधारित होता है। पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों (PYQs) का अभ्यास करें और मॉक टेस्ट देना शुरू करें।
