बॉलीवुड

Katrina Kaif-Vicky Kaushal ने दिखाई बेटे विहान की पहली झलक, फोटो शेयर कर दी दिवाली की बधाई

Katrina Kaif-Vicky Kaushal Shows Son Glimpse: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल ने दिवाली के खास मौके पर अपने बेटे विहान की तस्वीर साझा की है। उनकी ये फोटो खूब वायरल हो रही है।

Image

Katrina Kaif-Vicky Kaushal ने दिखाई विहान की झलक (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Katrina Kaif-Vicky Kaushal Shows Son Glimpse: बॉलीवुड के चहीते कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने साल 2021 में शादी रचाई थी, वहीं बीते साल दोनों मम्मी-पापा बने। दूसरी ओर कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिवाली के खास मौके पर फैंस को बड़ी सौगात दी है। दरअसल, कैटरीना और विक्की ने दिवाली पर अपने नन्हे बेटे विहान की पहली झलक दुनिया को दिखाई है। उन्होंने विहान के साथ फोटो शेयर कर फैंस को दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। विक्की और कैटरीना द्वारा साझा की गई ये फोटो देखते ही देखते वायरल हो गई। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ekta Kapoor की दिवाली पार्टी में जुटे सितारे, एक छत के नीचे आए एक्स-कपल, कुशाल और श्रेया ने साथ दिया पोज

    कैटरीना कैफ और विक्की कौशल फोटो में अपनी नन्ही सी जान को थामे नजर आए। जहां कैटरीना कैफ येलो आउटफिट में नजर आईं तो वहीं विक्की कौशल ऑफ व्हाइट आउटफिट में दिखे। दूसरी ओर उनके बेटे ने अपने मम्मी-पापा के साथ ट्विनिंग की। इस फोटो को शेयर करते हुए कैटरीना कैफ ने लिखा, "हमारी अब तक की सबसे रोशन दिवाली। आप सभी को ढेर सारा प्यार, खुशियां और शुभकामनाएं। विक्की, कैटरीना और विहान।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra की दिवाली पार्टी की झलक वायरल, लहंगे में सजी बेटी मालती; निक ने भी मनाया जश्न

    कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की इस पोस्ट पर बॉलीवुड के कई सितारों ने भी कमेंट किया। सोनम कपूर ने कमेंट में लिखा, "ओह माय गॉड, दिवाली की शुभकामनाएं खूबसूरत लोग।" अनन्या पांडे ने कमेंट किया, "ओह माय गॉड।" मृणाल ठाकुर ने लिखा, "बेबी विहान तो बहुत क्यूट है। मेरा दिल पिघल गया। हैप्पी दिवाली बच्चे।" मलाइका अरोड़ा ने लिखा, "सराहनीय।" बता दें कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का बेटा विहान एक साल का हो गया है। एक्ट्रेस ने 7 नवंबर को बेटे को जन्म दिया था। वहीं एक साल बाद 8 नवंबर को कैटरीना और विक्की ने अपने बेटे को दुनिया से रूबरू कराया।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article