बिजनेस

मुहूर्त ट्रेडिंग में शेयर बाजार की तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में बंद

लगातार सात कारोबारी सत्रों की शानदार तेजी के बाद दिवाली के मौके पर रविवार, 8 नवंबर 2026 को मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र में बाजार की तेजी पर ब्रेक लग गया। सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में बंद हुए।

Image

मुहूर्त ट्रेडिंग में शेयर बाजार

शेयर बाजार निवेशकों के लिए आज मुहूर्त ट्रेडिंग का आयोजन किया गया। इस स्पेशल सेशन में शेयर बाजार की तेजी पर ब्रेक लग गया। 1 घंटे के इस स्पेशल ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स 29 अंक टूटकर 80,999.40 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 44 अंक लुढ़कर 25 हजार के नीचे बंद हुआ। शेयर बाजार में तेजी जारी रहने से पिछले कुछ दिनों में निवेशकों की अच्छी कमाई हुई है।

संवत 2083 की शुभ शुरुआत

दिवाली के मौके पर दलाल स्ट्रीट ने संवत 2083 की शुभ शुरुआत हुई। निवेशकों ने मजबूत दूसरी तिमाही के नतीजों (Q2 Earnings), अक्टूबर में ऑटोमोबाइल कंपनियों की अच्छी बिक्री और मजबूत GST कलेक्शन की उम्मीद के बीच विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र में शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत हुई। हालांकि, बाजार में बिकवाली आने से बाजार लुढ़ककर बंद हुआ।

एक्सपर्ट के मुताबिक, हालिया तेजी को अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के नतीजों से भी समर्थन मिला। इससे ईरान के साथ तनाव कम होने और अमेरिकी टैरिफ को लेकर नरम रुख की उम्मीदें बढ़ीं। कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गईं। वहीं, डॉलर और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में नरमी देखने को मिली। विदेशी निवेशकों (FII) ने भी एक बार फिर भारतीय बाजार में खरीदारी शुरू की।

आगे बाजार का रुख कैसा रहेगा?

एक्सपर्ट का कहना है कि बाजार में तेजी कितनी टिकाऊ रहेगी, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि इसमें कितने व्यापक स्तर पर शेयरों की भागीदारी रहती है और पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीदें ठोस प्रगति में बदलती हैं या नहीं। निकट अवधि में बाजार का आउटलुक सकारात्मक बना हुआ है, लेकिन हालिया तेज बढ़त के बाद बीच-बीच में मुनाफावसूली से इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में निवेशकों को चुनिंदा शेयरों पर ध्यान देने की सलाह दी गई है। मजबूत कमाई की संभावनाओं वाली लार्जकैप कंपनियों को प्राथमिकता देने और बाजार में गिरावट आने पर खरीदारी (Buy on Dips) की रणनीति अपनाने की बात कही गई है।

Alok Kumar
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article