अध्यात्म

Diwali 2026: आज दिवाली पर दीया जलाने का शुभ मुहूर्त, टॉप 50 शहरों का समय

Diwali 2026: दिवाली पर घर में दीपक जलाने की खास परंपरा है। अगर आप भी दीये जलाने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले अपने शहर का शुभ मुहूर्त जरूर जान लें।

Image

आज दिवाली पर दीया जलाने का शुभ मुहूर्त (फोटो: AI)

Diwali 2026: दिवाली का त्योहार रोशनी, खुशियों और उत्साह का पर्व है। इस दिन लोग अपने घरों को दीयों, रंगोली और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाते हैं। शाम होते ही घर के मुख्य दरवाजे से लेकर आंगन और मंदिर तक दीपक जलाए जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दिवाली की शाम प्रदोष काल में दीपक जलाना और मां लक्ष्मी-भगवान गणेश की पूजा करना शुभ माना जाता है। इस साल दिवाली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई जा रही है। अगर आप भी आज दीये जलाने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले अपने शहर का शुभ मुहूर्त जान लीजिए। यहां देखें दिल्ली, नोएडा, मुंबई, लखनऊ, जयपुर, पटना समेत देश के 50 प्रमुख शहरों में दीपक जलाने और लक्ष्मी पूजा का शुभ समय।

दिवाली 2026 पर दीया जलाने का शुभ मुहूर्त

दिवाली पर प्रदोष काल में दीपक जलाने का विशेष महत्व बताया गया है। यह समय सूर्यास्त के बाद शुरू होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दौरान मां लक्ष्मी की पूजा करना शुभ रहता है। इस बार 8 नवंबर को अमावस्या तिथि प्रदोष काल में मौजूद है। नई दिल्ली में लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 54 मिनट से रात 7 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। वहीं लखनऊ में शाम 5 बजकर 42 मिनट से रात 7 बजकर 39 मिनट तक पूजा का शुभ समय है। अलग-अलग शहरों में सूर्यास्त और स्थानीय पंचांग की गणना के कारण मुहूर्त में अंतर रहता है।

टॉप 50 शहरों में लक्ष्मी पूजा और दीया जलाने का शुभ मुहूर्त

नीचे देश के 50 प्रमुख शहरों में 8 नवंबर 2026 को लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त दिया गया है। इसी समय के दौरान आप घर में दीपक जलाने और पूजा करने की तैयारी कर सकते हैं। सभी समय भारतीय मानक समय (IST) के अनुसार हैं।

1- अमृतसर- शाम 5:58 से 7:52 बजे तक

2- चंडीगढ़- शाम 5:52 से 7:46 बजे तक

3- देहरादून- शाम 5:48 से 7:42 बजे तक

4- फरीदाबाद- शाम 5:54 से 7:50 बजे तक

5- गाजियाबाद- शाम 5:53 से 7:49 बजे तक

6- ग्रेटर नोएडा- शाम 5:53 से 7:49 बजे तक

7- गुरुग्राम- शाम 5:55 से 7:51 बजे तक

8- जयपुर- शाम 6:03 से 7:59 बजे तक

9- जम्मू- शाम 5:56 से 7:49 बजे तक

10- लखनऊ- शाम 5:42 से 7:39 बजे तक

11- नई दिल्ली- शाम 5:54 से 7:50 बजे तक

12- नोएडा- शाम 5:54 से 7:49 बजे तक

13- शिमला- शाम 5:50 से 7:44 बजे तक

14- श्रीनगर- शाम 5:53 से 7:46 बजे तक

15- वाराणसी- शाम 5:37 से 7:34 बजे तक

16- अहमदाबाद- शाम 6:22 से 8:20 बजे तक

17- दमन- शाम 6:25 से 8:25 बजे तक

18- मुंबई- शाम 6:27 से 8:27 बजे तक

19- नागपुर- शाम 5:59 से 7:58 बजे तक

20- नासिक- शाम 6:22 से 8:22 बजे तक

21- पणजी- शाम 6:29 से 8:30 बजे तक

22- पुणे- शाम 6:24 से 8:24 बजे तक

23- राजकोट- शाम 6:30 से 8:29 बजे तक

24- सिलवासा- शाम 6:25 से 8:24 बजे तक

25- सूरत- शाम 6:24 से 8:23 बजे तक

26- वडोदरा- शाम 6:21 से 8:19 बजे तक

27- बेंगलुरु- शाम 6:17 से 8:20 बजे तक

28- चेन्नई- शाम 6:06 से 8:09 बजे तक

29- कोयंबटूर- शाम 6:23 से 8:24 बजे तक

30- हैदराबाद- शाम 6:07 से 8:08 बजे तक

31- कोच्चि- शाम 6:27 से 8:28 बजे तक

32- मंगलुरु- शाम 6:28 से 8:31 बजे तक

33- मैसूर- शाम 6:22 से 8:24 बजे तक

34- पुडुचेरी- शाम 6:10 से 8:12 बजे तक

35- तिरुवनंतपुरम- शाम 6:26 से 8:26 बजे तक

36- विजयवाड़ा- शाम 6:00 से 8:01 बजे तक

37- विशाखापत्तनम- शाम 5:48 से 7:48 बजे तक

38- भोपाल- शाम 6:02 से 8:01 बजे तक

39- ग्वालियर- शाम 5:54 से 7:51 बजे तक

40- इंदौर- शाम 6:10 से 8:08 बजे तक

41- जबलपुर- शाम 5:52 से 7:51 बजे तक

42- रायपुर- शाम 5:49 से 7:48 बजे तक

43- उज्जैन- शाम 6:09 से 8:07 बजे तक

44- भुवनेश्वर- शाम 5:33 से 7:33 बजे तक

45- कटक- शाम 5:33 से 7:32 बजे तक

46- गया- शाम 5:30 से 7:27 बजे तक

47- जमशेदपुर- शाम 5:28 से 7:26 बजे तक

48- कोलकाता- शाम 5:20 से 7:18 बजे तक

49- पटना- शाम 5:28 से 7:25 बजे तक

50- रांची- शाम 5:31 से 7:29 बजे तक

दिवाली पर किस दिशा में जलाएं दीपक?

दिवाली पर घर के मुख्य दरवाजे, पूजा घर, आंगन और तुलसी के पास दीपक जलाने की परंपरा है। मान्यता है कि घर के प्रवेश द्वार पर दीपक जलाने से सकारात्मकता आती है। पूजा स्थल पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश के सामने घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इसके अलावा घर की बालकनी और खिड़कियों पर भी दीपक रख सकते हैं। आप अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार मिट्टी के दीपक जला सकते हैं। दीपक जलाते समय ध्यान रखें कि उन्हें पर्दों, कपड़ों और दूसरी ज्वलनशील चीजों के पास न रखें।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article