एजुकेशन

RPSC PRO Result 2025: राजस्थान पीएससी ने जारी किया पीआरओ परीक्षा का परिणाम, तुरंत करें चेक

RPSC PRO Result 2025 Released: राजस्थान पीएससी ने पीआरओ परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Image

आरपीएससी पीआरओ परिणाम 2025 घोषित (image - canva)

RPSC PRO Result 2025 Declared: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आज 9 जुलाई 2025 को पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (PRO) भर्ती 2024 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर या खबर में दिए Direct Link से चेक कर सकते हैं। बता दें, 18 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए पूर्णतः अस्थाई रूप से चयनित किया है।

RPSC PRO Result 2025 Check करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी। परीक्षा का आयोजन 17 मई 2025 को किया गया था।

कटऑफ मार्क्स लिस्ट-

1. जनरल कैटेगरी- 82.43 मार्क्स

2. ओबीसी कैटेगरी- 74.66 मार्क्स

3. एमबीसी कैटेगरी- 70.95 मार्क्स

4. ईडब्ल्यूएस कैटेगरी- 77.03 मार्क्स

5. एक्स सर्विसमैन - 71.62 मार्क्स

कैसे देखें रिजल्ट

  • rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं
  • News and Events के नीचे देखें
  • Result Preamble and Cutoff Marks for (Qualified for Interview) for Public Relation Officer - 2024 पर क्लिक करें।

18 लोग हुए पास, 11 को मिली असफलता

राजस्थान जनसंपर्क अधिकारी परीक्षा में कुल 18 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है, जबकि परीक्षा में 11 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया गया है।सफल अभ्यर्थियों को अब अगले दौर के लिए तैयार रहना होगा, अगला राउंड इंटरव्यू है, जिसकी तिथियों की जानकारी जल्द दी जाएगी।

लिखित परीक्षा में प्राप्तांक और इंटरव्यू में शामिल उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा। हालांकि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन नाम की भी प्रक्रिया होगी, जिसके बाद ही नियुक्ति पत्र मिल सकेगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article