एजुकेशन

RPSC EO RO Exam City Slip 2025: राजस्थान ईओ आरओ परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

RPSC EO RO Exam City Slip 2025 Released: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने ईओ आरओ परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in, rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते है।

Image

RPSC EO RO Exam City Slip 2025 Released: आरपीएससी ईओ आरओ एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड

RPSC EO RO Exam City Slip 2025 Released: आरपीएससी आओ आरओ परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (RPSC EO RO Exam City Slip) खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्व अधिकारी ग्रेड 2 और अधिशाषी अधिकारी वर्ग 4 भर्ती 2022 री एग्जाम के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर (RPSC EO RO Admit Card 2025) दी है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर लॉगइन कर डाउनलोड कर (RPSC EO RO Exam Date) सकते हैं।

RPSC EO RO Exam Date 2025: कब होगी परीक्षा

बता दें राजस्थान ईओ आरओ परीक्षा 23 मार्च को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक पाली में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होगी। यहां ओ.एम.आर पत्रक के पांचवे विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। ऐसे में अभ्यर्थी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर परीक्षा केंद्र के शहर जान सकते हैं।

RPSC EO RO Exam City Slip 2025 Download: कैसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

  • सबसे पहले sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Login To RajSSO पर क्लिक करें।
  • यहां अपना User Name और Password दर्ज करें।
  • एग्जाम सिटी स्लिप आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

RPSC EO RO Exam City Slip: एग्जाम सिटी स्लिप पर ये जानकारी

  • अभ्यर्थी का नाम
  • पिता का नाम
  • परीक्षा का नाम
  • परीक्षा केंद्र का शहर

RPSC EO RO Admit Card 2025: कब जारी होगा एडमिट कार्ड

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्व अधिकारी ग्रेड 2 और अधिशाषी अधिकारी वर्ग 4 भर्ती 2022 री एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 20 मार्च को जारी कर देगा। प्रवेश पत्र जारी होते ही छात्रों को यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।

RPSC EO RO Admit Exam 2025: परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें

ध्यान रहे परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को एग्जाम शुरू होने से 60 मिनट पहले पहुंचना होगा। इसके पश्चात किसी भी परीक्षार्थी को एग्जाम सेंटर के अंदर एंट्री नहीं दी जाएगी। ऐसे में उम्मीदवार परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए समय से पूर्व आवश्यक रूप से उपस्थित हो जाएं।

Rajasthan EO RO Exam: इस बात का रखें ध्यान

आयोग की ओर से परीक्षार्थियों को आगाह किया जाता है कि परीक्षाओं के संबंध में किसी दलाल, मीडिएटर, समाजकटक के बहकावे में ना आएं। यदि कोई परीक्षा में पास करवाने के लिए रिश्वत की मांग करता है या फिर किसी अन्य तरह के प्रलोभन या झांसा देता है तो तुरंत प्रमाण सहित एजेंसी एवं आयोग कंट्रोल रूम के टेलीफोन नंबर 0145-2635200, 2635212, 2635255 पर संपर्क करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article