एजुकेशन

RPSC Deputy Jailor Result 2024: राजस्थान डिप्टी जेलर फिजिकल टेस्ट का रिजल्ट जारी, इंटरव्यू के लिए 183 उम्मीदवार सिलेक्ट

RPSC Deputy Jailor Result 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा डिप्टी जेलर प्रतियोगी परीक्षा 2026 फिजिकल टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

RPSC Deputy Jailor Exam 2024 (Photo -ai)

RPSC Deputy Jailor Result 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर ने कारागार विभाग के अंतर्गत डिप्टी जेलर प्रतियोगी परीक्षा-2024 की फिजिकल टेस्ट के परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति दिनांक 2 सितंबर 2026 के अनुसार, फिजिकल टेस्ट में सफल पाए गए अभ्यर्थियों को अब अगले चरण यानी इंटरव्यू के लिए उनकी पात्रता की शर्त पर अस्थाई रूप से सफल घोषित किया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा प्रक्रिया में शामिल हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चयनित अभ्यर्थियों की रोल नंबर सूची की जांच कर सकते हैं।

लिखित और शारीरिक परीक्षा का घटनाक्रम

उप कारापाल पद के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किए जाने के बाद इसका परिणाम 19 नवंबर 2025 को घोषित किया गया था। लिखित परीक्षा में पास अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु अस्थाई रूप से पात्र पाया गया था। इसके बाद, महानिदेशक कारागार, राजस्थान (जयपुर) द्वारा अभ्यर्थियों के लिए फिजिकल टेस्ट का आयोजन 15 जुलाई 2026 से 20 जुलाई 2026 के बीच सफलतापूर्वक करवाया गया।

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

स्टेप 1 - रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - उम्मीदवार होमपेज पर दिए गए 'RPSC Deputy Jailor Result 2024' के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अब आपके सामने रिजल्ट पीडीएफ आ जाएगी।

स्टेप 4 - इसे डाउनलोड करें और ctrl+f के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड करें।

इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

शारीरिक दक्षता परीक्षा संपन्न होने के बाद, अनुसूचित क्षेत्र (TSP) एवं गैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP) के विज्ञापित पदों के विरुद्ध संबंधित सेवा नियमानुसार अभ्यर्थियों को साक्षात्कार प्रक्रिया के लिए अस्थाई रूप से सफल घोषित किया गया है।

अगली प्रक्रिया: साक्षात्कार एवं दस्तावेज सत्यापन

जरूरी निर्देश: सफल अभ्यर्थी आयोग के निर्देशानुसार विस्तृत आवेदन पत्र (Detailed Application Form) भरकर निर्धारित समय सीमा के भीतर आयोग कार्यालय में जमा कराएं।

साक्षात्कार की तिथियों और विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा आयोग द्वारा जल्द ही पृथक से की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आरपीएससी (RPSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर निरंतर नजर रखें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article