एजुकेशन

NVS में 9वीं और 11वीं के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इस दिन तक कर पाएंगे LEST 2027 परीक्षा के लिए आवेदन

NVS Classes 9 and 11 Registration: NVS में शैक्षणिक सत्र के तहत कक्षा 9वीं और कक्षा 11वीं में रिक्त सीटों पर लेटरल एंट्री के लिए आवेदन शुरू हो गई है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Image

NVS Classes 9 and 11 Registration (Photo-AI)

NVS Classes 9 and 11 Registration: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने जवाहर नवोदय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र के तहत कक्षा 9वीं और कक्षा 11वीं में रिक्त सीटों पर लैटरल एंट्री के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट 2027 (LEST-2027) का आयोजन किया जाएगा। वे सभी योग्य छात्र जो क्वालिटी एजुकेशन, फ्री आवासीय सुविधा और ऑल एंड कंप्रिहेंसिव विकास का अवसर पाना चाहते हैं, वे आधिकारिक प्रवेश पोर्टल पर जाकर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। बता दें कि यह सभी नवोदय विद्यालय शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत संचालित होती है। इन विद्यालयों में दाखिले के लिए इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित डेट यानी 30 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि

नवोदय विद्यालय समिति द्वारा जारी सूचना के अनुसार LEST-2027 परीक्षा हेतु ऑनलाइन फॉर्म भरने का लिंक सक्रिय हो चुका है।

परीक्षा/प्रवेश का नामLEST-2027 (कक्षा 9वीं एवं 11वीं)
संस्थानजवाहर नवोदय विद्यालय (शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार)
आवेदन की अंतिम तिथि30 सितंबर 2026
आधिकारिक पोर्टलhttp://navodaya.gov.in

आवेदन करने का तरीका

छात्र अथवा उनके अभिभावक नवोदय विद्यालय समिति के आधिकारिक प्रवेश पोर्टल navodaya.gov.in पर जाकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। फॉर्म भरते समय छात्र की व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। किसी भी अंतिम समय की तकनीकी समस्या से बचने के लिए अभ्यर्थियों को 30 सितंबर 2026 से पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जाती है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article