एजुकेशन

UKPSC Examination Calendar 2026: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया नया एग्जाम कैलेंडर, जानें प्रमुख परीक्षाओं की डेट्स

UKPSC Examination Calendar 2026: उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने 2026-27 का अपडेटड परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। पीसीएस और अन्य परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवार अब इसमें अपने एग्जाम की डेट्स देख सकते हैं।

Image

UKPSC Examination Calendar 2026

UKPSC Examination Calendar 2026: उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC), हरिद्वार ने वर्ष 2026-27 के लिए अपना अपडेटड परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग द्वारा आधिकारिक कैलेंडर के माध्यम से राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में होने वाली आगामी भर्ती परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथियों की घोषणा की गई है। इनमें पीसीएस (PCS), लोअर पीसीएस, समीक्षा अधिकारी (RO/ARO), जूनियर इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर जैसी कई बड़ी और महत्वपूर्ण परीक्षाएं शामिल हैं। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह कैलेंडर अपनी परीक्षा रणनीति बनाने के लिए जरूरी है।

प्रमुख परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथियां

प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (PCS Pre 2026): कार्मिक विभाग के अंतर्गत यह प्रारंभिक परीक्षा 29 नवम्बर 2026 (रविवार) को आयोजित होगी।

अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (Lower PCS Pre 2026): 27 दिसम्बर 2026 (रविवार) को प्रस्तावित है।

कर एवं राजस्व निरीक्षक: 16 जनवरी 2027 (शनिवार) को आयोजित की जाएगी।

प्रवक्ता राजकीय इण्टर कॉलेज परीक्षा-2025 (गृह विज्ञान): मुख्य परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) की तिथि परिवर्तित कर 30 जनवरी 2027 (शनिवार) की गई है।

पशु चिकित्साधिकारी मुख्य परीक्षा: 28 फरवरी 2027 (रविवार)।

वर्ष 2027 में होने वाली अन्य बड़ी परीक्षाएं

कनिष्ठ अभियंता मुख्य परीक्षा (JE Main): 20 अप्रैल से 25 अप्रैल 2027 तक।

सहायक अभियंता मुख्य परीक्षा (AE Main): 08 मई से 14 मई 2027 तक।

समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी (RO/ARO Pre 2026): 23 मई 2027 (रविवार)।

RO/ARO (लेखा) प्रारंभिक परीक्षा: 06 जून 2027 (रविवार)।

UKPSC Examination Calendar 2026

UKPSC Examination Calendar 2026

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश

आयोग के सचिव अशोक कुमार पाण्डेय द्वारा जारी इस सूचना में स्पष्ट किया गया है कि ये सभी तिथियां संभावित हैं और परिस्थितियों के अनुसार परीक्षा तिथियों में परिवर्तन किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अद्यतन जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाए रखें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article