एजुकेशन

Republic Day Anchoring Script In Hindi: गणतंत्र दिवस पर ऐसे करें मंच से एंकरिंग, लोगों में जाग उठेगा देशभक्ति का जज्बा

Republic Day Anchoring Script In Hindi, Anchoring Script For Republic Day (गणतंत्र दिवस पर एंकरिंग स्क्रिप्ट): हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया (Republic Day Anchoring Script) जाता है। भारत में संविधान लागू हुए कुल 76 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इस बार देशभर में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जा (Republic Day Anchoring Script In Hindi) रहा है। इस अवसर पर स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों व सामाजिक स्थलों पर देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। ऐसे में यहां हम मंच संचालन के लिए एंकरिंग स्क्रिप्ट लेकर आए हैं। इस तरह आप मंच का संचालन कर लोगों का दिल जीत सकते हैं।

Republic Day Anchoring Script In Hindi, Anchoring Script For Republic Day

Republic Day Anchoring Script In Hindi: गणतंत्र दिवस पर एंकरिंग स्क्रिप्ट

Republic Day Anchoring Script In Hindi, Anchoring Script For Republic Day (गणतंत्र दिवस पर एंकरिंग स्क्रिप्ट): हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया (Republic Day Anchoring Script) जाता है। आज का दिन वो दिन है जब साल 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था और हमारा देश पूर्ण रूप से एक संपूर्ण (Republic Day Anchoring Script In Hindi) गणतंत्र बना। इस दिन भारत ने खुद को संप्रभु, लोकतांत्रिक और गणराज्य घोषित किया था। इस बार भारत देश अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाने जा (Republic Day Anchoring Script For School) रहा है।

भारत में संविधान लागू हुए कुल 76 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इस दिन भारत के राष्ट्रपति 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रीय ध्वजफहराते हैं। साथ ही राजपथ पर भव्य परेड का आयोजन किया जाता है। इस बार गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक नहीं बल्कि दो मुख्य अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। जिसमें यूरोपियन कमीशन के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपियन काउंसिल के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा शामिल हैं।

Republic Day Anchoring Script In Hindi

गणतंत्र दिवस की धूम पूरे देश में देखने को मिलती है। इस दिन स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों से लेकर सामाजिक स्थलों पर देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। ऐसे में यदि आप भी गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं तो यहां हम आपके लिए एंकरिंग स्क्रिप्ट लेकर आए हैं। इस तरह आप मंच का संचालन करते हैं तो पूरा स्टेडियम भारत माता की जय के नारे से गूंज उठेगा। यहां देखें रिपब्लिक डे एंकरिंग स्क्रिप्ट।

Republic Day Anchoring Script In Hindi: गणतंत्र दिवस पर एंकरिंग स्क्रिप्ट

मुख्य एंकर: इन जंजीरों की चर्चा में कितनों ने निज हाथ बंधाए, कितनों ने इनको छूने के कारण कारागार बसाए...इस प्रकार आप गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति कविताओं से मंच का संचालन कर सकते हैं। इसके बाद मंच पर उपस्थितआदरणीय मुख्य अतिथि, सम्मानित शिक्षकगण, अभिभावकगण को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दें।

मुख्य एंकर: साथियों, 26 जनवरी 1950 वह ऐतिहासिक दिन है जब भारत ने अपना संविधान अपनाया और एक संपूर्ण गणतंत्र राष्ट्र के रूप में विश्व के मानचित्र पर अपनी पहचान बनाई। इस बार भारत देश अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। भारत में संविधान लागू हुए कुल 76 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। अब मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि राष्ट्र के सम्मान में ध्वजारोहण के लिए खड़े हो जाएं। आइए हम सभी लोग मिलकर राष्ट्रगान जन गण मन के माध्यम से अपनी मातृभूमि को नमन करें।

26 January Anchoring Script In Hindi: राष्ट्रगान पूरा होने के बाद

मुख्य एंकर: धन्यवाद, अब मैं मुख्य अतिथि से अनुरोध करूंगा कि वह मंच पर आकर दीप प्रज्वलित करें और कार्यक्रम का शुभारंभ करें।

सह एंकर: साथियो गणतंत्र दिवस ना केवल एक उत्सव है बल्कि प्रत्येक भारतवासियों के लिए गर्व का पल है। इस अवसर पर हम आपके लिए एक से एक देशभक्ति कार्यक्रम लेकर आए हैं। सबसे पहले मैं आमंत्रित करना चाहूंगा कि गणतंत्र दिवस पर भाषण देने के लिए नाम मंच पर आ जाएं।

Anchoring Script For Republic Day: इन बातों का रखें ध्यान

ध्यान रहे गणतंत्र दिवस पर मंच संचालन के दौरान आपके चेहरे पर एक अलग तेज और आवाजन में जोश होना चाहिए। साथ ही यहां कठिन भाषा के प्रयोग से बचें सरल और सहज भाषा का प्रयोग करें। स्क्रिप्ट में देशभक्ति और गणतंत्र दिवस की महत्व को जरूर उजागर करें। साथ ही इस दौरान बीच बीच में देशभक्ति कविताएं व पंक्तियों को दोहराएं।

Republic Day Anchoring Script In Hindi: इसके साथ समाप्त करें एंकरिंग

आज का दिन भारत के इतिहास का एक अत्यंत गौरवशाली और महत्वपूर्ण दिन है। इसी दिन हमारे देश ने अपना संविधान अपनाया और भारत एक संपूर्ण गणतंत्र राष्ट्र बना। भारत को 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता मिली, लेकिन देश को सही दिशा देने वाला संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ।

आज भारत देश अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। यह दिन प्रत्येक भारतवासियों के लिए गर्व का पल है। आज के दिन हम उन महान स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद करते हैं, जिन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन न्योछावर कर दिया।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article