एजुकेशन

कहां हुई थी सबसे पहली गणतंत्र दिवस परेड, राजपथ नहीं बल्कि ये है जवाब

भारत को 15 अगस्त 1947 में आजादी मिली थी। भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को बना था मगर इसे लागू 26 जनवरी 1950 को किया गया था। इस दिन भारत ने खुद को एक संप्रभु और लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया था। गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभर में सांस्कृतिक प्रदर्शन और 21 तोपों की सलामी से लेकर शहीदों को श्रद्धांजलि देने समेत कई प्रोग्राम आयोजित होते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि गणतंत्र दिवस की पहली परेड कहां पर हुई थी?

Image

REPUBLIC DAY Parade

Republic Day First Parade: हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। जब 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। ये बात तो सभी लोग जानते हैं मगर बेहद कम ही लोगों को पता है कि भारतीय गणतंत्र दिवस की पहली परेड राजपथ पर नहीं हुई थी। तो ये परेड कहां हुई थी, चलिये जानते हैं।

गणतंत्र दिवस क्यों मनाते हैं Republic Day 2026

भारत को 15 अगस्त 1947 में आजादी मिली थी। भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को बना था मगर इसे लागू 26 जनवरी 1950 को किया गया था। इस दिन भारत ने खुद को एक संप्रभु और लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया था। गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभर में सांस्कृतिक प्रदर्शन और 21 तोपों की सलामी से लेकर शहीदों को श्रद्धांजलि देने समेत कई प्रोग्राम आयोजित होते हैं।

गणतंत्र दिवस के दिन क्या होता है Republic Day Programs 2026

गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी के दिन पद्म पुरस्कार, भारत रत्न, वीरता पुरस्कार, परमवीर चक्र, महावीर चक्र, वीर चक्र, अशोक चक्र, कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र, राष्ट्रपति का पुलिस पदक, राष्ट्रपति अग्निशन सेवा पदक और बाल पुरस्कार दिए जाते हैं।

मगर क्या आप जानते हैं कि सबसे पहली परेड कहां पर हुई थी। तो बता दें कि 26 जनवरी की पहली परेड राजपथ पर नहीं बल्कि नई दिल्ली के इरविन स्टेडियम से राष्ट्रपति भवन तक आयोजित की गई थी। इरविन स्टेडियम को अब नेशन स्टेडियम के नाम से जाना जाता है। अब गणतंत्र दिवस की परेड का आयोजन कर्तव्य पथ पर होता है।

हमारा संविधान कब लागू हुआ Samvidhan kab lagu hua

1950 में 26 जनवरी का दिन था, जब हमारा संविधान लागू हुआ था। तब से लेकर आज तक देश में हर सास गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस बार देश अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इसे लेकर भी लोगों में कन्फ्यूजन है कि ये 77वां गणतंत्र दिवस है या फिर 78वां... मगर बता दें कि गणतंत्र दिवस की गणना इसे मनाए जाने वाले सालों से की जाती है।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article