LIVE

Sarkari Naukri Result 2022: 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट्स के लिए निकली सरकारी नौकरी, जानें कौन से पद खाली

Sarkari Naukri Result 2022: 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट्स के लिए निकली सरकारी नौकरी, जानें कौन से पद खाली
Sarkari Naukri Result 2022: 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट्स के लिए निकली सरकारी नौकरी, जानें कौन से पद खाली

Sarkari Naukri 2022, Sarkari Result 2022, REET Result 2022, SSC MTS Tier 1 Result 2022: 10वीं 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों, संस्थानों व मंत्रालयों में बंपर भर्ती निकलने वाली है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, राज्य में खेल कोटा के तहत कांस्टेबल के 534 पदों की रिक्तियों को भरा जाएगा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) के मेन्स एग्जाम की परीक्षा के लिए फॉर्म जारी कर दिया है। वहीं भारतीय वायु सेना ने अग्निवीरों की नई भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार नवंबर के पहले सप्ताह से यहां अपना आवेदन कर सकेंगे।

REET Result 2022 Declared LIVE: Check Marks here | SSC MTS Result 2022 Live Updates: Check Here

सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर और हेड कांसटेबल के पदों पर भर्ती निकाली है।वहीं दूसरी ओर प्रतियोगी परीक्षाओं की बात करें, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड किसी भी वक्त रीट का रिजल्ट जारी कर सकता है। उम्मीद की जा रही है कि, इस सप्ताह तक रीट के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड, शिक्षक के 18000 रिक्तियों पर भर्ती प्रक्रिया का आयोजन करने जा रहा है, इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दी। आंध्र प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (AP TET) का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है।

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) एमटीएस टियर-1 परीक्षा का रिजल्ट जा रहा है। उम्मीद है कि, एमटीएस टियर-1 के रिजल्ट के बाद सीएचएसएल टियर-2 के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा (मेन्स) की समाप्ति हो चुकी है, उम्मीद है कि जल्द ही आंसर की और रिजल्ट उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) ने अप्रेंटिस के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है।

OCT 02, 2022 13:16 IST

Sarkari Naukri 2022 Live - डेवलपमेंट असिस्टेंट पदों पर भर्ती

नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट ने डेवलपमेंट असिस्टेंट के 177 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इसके लिए आयु 21 साल से 35 साल के बीच होनी चाहिए। योग्य अभ्यर्थी 10 अक्टूबर 2022 तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं।
OCT 02, 2022 12:40 IST

Sarkari Result 2022 Live - यूपीपीएससी ने जारी किया इस परीक्षा का एडमिट कार्ड

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
OCT 02, 2022 12:17 IST

Sarkari Naukri 2022 Live - चंडीगढ़ पुलिस में नौकरी का मौका

चंडीगढ़ पुलिस ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट chandigarhpolice.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी 20 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
OCT 02, 2022 11:45 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE - बिहार सिविल कोर्ट में भर्ती

बिहार सिविल कोर्ट ने स्टेनोग्राफर और क्लर्क सहित 7692 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी 20 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 सितंबर से शुरू की गई थी।
OCT 02, 2022 11:11 IST

Sarkari Result 2022 Live - अप्रेंटिस के 1535 पदों पर भर्ती

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अप्रेंटिस के 1535 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी 23 अक्टूबर 2022 की शाम 5 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आयु 18 साल से 24 साल के बीच होनी चाहिए।
OCT 02, 2022 10:43 IST

Sarkari Naukri 2022 Live - यूपी पुलिस में निकली भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस में स्पोर्ट्स कोटा के तहत कांस्टेबल के 534 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 31 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 400 रुपए शुल्क जमा करना होगा।
OCT 02, 2022 10:03 IST

Sarkari Naukri 2022 Live - बैंक में निकली नौकरी

बैंक ऑफ बड़ौदा ने सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर सहित अन्य कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बैंक में नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थी 20 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 सितंबर से शुरू की गई है।
OCT 02, 2022 09:32 IST

Sarkari Result 2022 - सीजी टीईटी का रिजल्ट

सीजी टीईटी के रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड किसी भी वक्त शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर सबसे पहले उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
OCT 02, 2022 08:35 IST

Sarkari Result 2022 - क्लर्क के पदों पर बंपर भर्ती

बैंक में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने यहां पर क्लर्क के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से एसबीआई के विभिन्न ब्रांचों में क्लर्क की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
OCT 02, 2022 07:51 IST

Sarkari Result 2022 - कांस्टेबल के पदों पर भर्ती

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने अपने यहां पर कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर अवश्य विजिट करें
OCT 02, 2022 07:20 IST

Sarkari Result 2022 - UPPCL ने टेक्नीशियन के पदों पर निकाली बंपर भर्ती

उत्तर प्रदेश सरकार सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अपने यहां पर टेक्नीशियन के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से UPPCL के टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
OCT 02, 2022 06:45 IST

Sarkari Result 2022 - एमटीएस और हवलदार का रिजल्ट

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के एमटीएस और हवलदार की परीक्षा का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग किसी भी वक्त ग्रुप एमटीएस का रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि आयोग ने रिजल्ट को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। परिणाम जारी होते ही यहां उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
OCT 02, 2022 06:21 IST

Sarkari Result 2022 Live - इन विभागों में बंपर भर्ती

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों व मंत्रालयों में बंपर भर्ती निकलने वाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य व केंद्र सरकार के रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
OCT 02, 2022 06:06 IST

Sarkari Jobs Bharti 2022: सेंट्रल बैंक में भर्ती

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 28 सितंबर, 2022 से अपनी आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार कर रहा है। ऑनलाइन अप्लाई करने की लास्ट डेट 17 अक्तूबर, 2022 है। आवेदक को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एसओ भर्ती नोटिफिकेशन के बारे में पूरी जानकारी पता कर लेनी चाहिए।
OCT 02, 2022 05:52 IST

SSC MTS Result 2022: ऑनलाइन ssc.nic.in पर देखें एसएससी वैकेंसी डिटेल

साइंटिफिक असिस्टेंट भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन एसएससी की वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर किया जा सकता है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 18 अक्टूबर 2022 है।
OCT 02, 2022 05:46 IST

Sarkari Naukri 2022: एसएससी भर्ती के लिए चालान की लास्ट डेट

एसएससी साइंटिफिक असिस्टेंट भर्ती 2022 को लेकर आवेदन चालान के माध्यम से सब्मिट करना होगा। चालान सब्मिट करने की लास्ट डेट 19 अक्टूबर 2022 रखी गई है। इसके अलावा नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवार 18 अक्टूबर तक ऑनलाइन एप्लिकेशन के बाद उसमें संशोधन 25 अक्टूबर तक करें।
OCT 01, 2022 23:18 IST

Sarkari Naukri 2022: SSC भर्ती की योग्यता

कर्मचारी चयन आयोग के मौसम विभाग की ओर से साइंटिफिक असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवारों के पास फिजिक्स / कंप्यूटर साइंस / आईटी की ग्रेजुएशन होना जरूरी है। इसके अलावा कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ डिप्लोमा भी होना चाहिए। कक्षा 12वीं फिजिक्स और मैथमेटिक्स विषयों के साथ पास किया जाना जरूरी है।
OCT 01, 2022 21:07 IST

Sarkari Naukri 2022: साइंटिफिक असिस्टेंट पदों का सेलेक्शन प्रोसेस

मौसम विभाग में साइंटिफिक असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवारों का सेलेक्शन सीबीटी टेस्ट के आधार पर होगा. पेपर के दो भाग होंगे. पहले भाग में इसमें जनरल इंटेलिजेंस, रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, इंग्लिश लैंग्वेज और जनरल अवेयरनेस से 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे।
OCT 01, 2022 20:01 IST

SSC Sarkari Naukri: एसएससी भर्ती की आयु सीमा

एसएससी की ओर से निकाली गई साइंटिफिक असिस्टेंट पद भर्ती के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 साल है। आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
OCT 01, 2022 19:18 IST

SSC Sarkari Naukri 2022: एसएससी ने मौसम विभाग में निकाली वैकेंसी

एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग की ओर से मौसम विभाग साइंटिफिक असिस्टेंट पदों पर बंपर भर्ती निकली है। एसएससी के नोटिफिकेशन के अनुसार, भारतीय मौसम विभाग (IMD) में साइंटिफिक असिस्टेंट की कुल 990 वैकेंसी आई है। साइंटिफिक असिस्टेंट भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन एसएससी की वेबसाइट ssc.nic.in पर करना है और ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 18 अक्टूबर 2022 है।