REET Mains Result 2023, Srakari Result 2023: रीट 2023 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान अधीनस्थ व मंत्रीस्तरीय सेवा चयन बोर्ड ने उच्च माध्यमिक विद्यालय शिक्षक भर्ती मेन्स का रिजल्ट जारी कर (REET Mains Result 2023) दिया है। लेवल 2 की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट
इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। बता दें राजस्थान अधीनस्थ व मंत्रीस्तरीय सेवा चयन बोर्ड ने रीट 2023 कीपरीक्षाएं 25,26,27, 28 और 1 मार्च 2023 को आयोजित की थी। परीक्षा दो पालियों में सुबह 09 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 05:30 मिनट तक निर्धारित थी। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत प्राथमिक विद्यालयो में 21 हजार शिक्षक उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 27 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए आप अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
REET Mains Result 2023: यहां चेक करें मेन्स लेवल 2 का रिजल्ट
- rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RSMSSB REET Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- चयनित उम्मादवारों की लिस्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे सेव कर लें।
- यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- यदि लिस्ट में आपका नाम प्रदर्शित होता है, तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
