एजुकेशन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने बीए-बीएड के लिए जारी की कटऑफ, जानें कितने नंबर पर मिलेगा एडमिशन

Allahabad University Cut off: इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत चार वर्षीय बीए-बीएड पाठ्यक्रम और बीकॉम में प्रवेश के लिए तीसरा कटऑफ गुरुवार को जारी कर दिया है।

Image

चार वर्षीय बीए-बीएड का तीसरा कटऑफ

Allahabad University Cut off: इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत चार वर्षीय बीए-बीएड पाठ्यक्रम और बीकॉम में प्रवेश के लिए तीसरा कटऑफ गुरुवार को जारी कर दिया है। अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 344 अंक, ओबीसी 271.17, ईडब्ल्यूएस 260.87 व विश्वविद्यालय वार्ड श्रेणी के लिए कटऑफ 297.75 अंक है।

चयनित अभ्यर्थी शुक्रवार दोपहर एक बजे से शनिवार सुबह 9:59 बजे तक प्रवेश शुल्क जमा कर अपनी सीट सुनिश्चित कर सकेंगे। बीकॉम में अनारक्षित 464 अंक, ओबीसी 417.88, ईडब्ल्यूएस 423.50, एससी 360.40 और एसटी का कटऑफ 294 अंक है।

वहीं, हिंदी विषय में प्रवेश परीक्षा में शामिल सभी ओबीसी, एससी और एसटी अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। एमकाम में ईडब्ल्यूएस के लिए 60 या उससे अधिक तथा सीमित सीटों के कारण ओबीसी वर्ग के लिए 55 या उससे अधिक अंक निर्धारित किए गए हैं। समाजशास्त्र में प्रवेश परीक्षा में शामिल सभी अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, एससी एवं एसटी अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।

पांच व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का नया कटऑफ

इविवि ने व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पांच पाठ्यक्रमों का नया कटऑफ गुरुवार को जारी किया है। चयनित अभ्यर्थी शुक्रवार से ऑनलाइन पंजीकरण और शुल्क जमा कर सकेंगे। बीए दर्शनशास्त्र में ओबीसी का कटऑफ 126, एससी 92 अंक और एमए संगीत एवं फिल्म में ओबीसी का कटऑफ 102 रखा गया है। एमएससी में अनारक्षित 162, ओबीसी का कटऑफ 132 अंक है। एमएससी एग्रीकल्चरल माइक्रोबायोलॉजी में एससी का कटऑफ 84 अंक है। वहीं एमएससी एमएमएस में अनारक्षित 70, ओबीसी 60, एससी 50 और एसटी का कटऑफ 40 अंक है।

उधर, प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) राज्य विश्वविद्यालय ने संबद्ध महाविद्यालयों के सत्र 2025-26 तथा पूर्व सत्र 2023-24 और 2024-25 के बीच बीएससी, बीकॉम समेत अन्य स्नातक पाठ्यक्रमों के उन विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है जो अंतिम सेमेस्टर उत्तीर्ण होने के बावजूद किसी कारणवश को-करिकुलर प्रश्नपत्र उत्तीर्ण नहीं कर सके थे। विश्वविद्यालय ने ऐसे विद्यार्थियों के लिए को-करिकुलर का विशेष बैक पेपर कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुक्रवार से 5 अगस्त तक किए जा सकेंगे, जबकि परीक्षा शुल्क 6 अगस्त तक जमा होगा।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article