RRB Railway Group D Exam Date, Schedule: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (RRB Railway Group D Exam Schedule) खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी परीक्षा के शेड्यूल में बड़ा बदलाव (RRB Railway Group D Exam Date) किया है। अब परीक्षा 3 अगस्त से 25 अगस्त 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। पहले यह 21 अगस्त तक निर्धारित थी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 22195 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
RRB Railway Group D Exam Date 2026: कब होगी आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा
बता दें आरआरबी ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा 3 अगस्त, 4, 5, 6, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 17, 18, 19, 20, 21 और 25 अगस्त 2026 में आयोजित की जाएगी। एग्जाम हॉल में उम्मीदवारों को मूल रूप में दो पहचान दस्तावेज साथ लाने होंगे। इनमें से एक दस्तावेज वही फोटो पहचान पत्र होना चाहिए, जिसकी जानकारी आवेदन पत्र भरते समय दी गई थी। मूल फोटो पहचान पत्र के बिना CBT/परीक्षा में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

RRB Railway Group D Exam Schedule 2026: यहां देखें रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की तारीख, शेड्यूल
RRB Railway Group D Exam 2026: इस बात का ध्यान रखें
जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन के समय आधार सत्यापित कराया था, उनसे अनुरोध है कि परीक्षा केंद्र आने से पहले अपना आधार खाता अनलॉक स्थिति में रखें, ताकि परीक्षा के दिन रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से संबंधित प्रक्रियाएं सुचारु रूप से पूरी हो सकें। साथ ही अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि भर्ती प्रक्रिया से संबंधित किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी से बचने के लिए केवल RRB की आधिकारिक वेबसाइटों पर प्रकाशित सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
RRB Railway Group D Admit Card 2026: कब आएगा आरआरबी ग्रुप डी का एडमिट कार्ड
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के एडमिट कार्ड की बात करें तो ई-कॉल लेटर डाउनलोड करने का लिंक परीक्षा शहर और तिथि सूचना लिंक में उल्लेखित परीक्षा तिथि से लगभग 4 दिन पहले सक्रिय कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी को मूल रूप में दो पहचान दस्तावेज साथ लाने होंगे। इनमें से एक दस्तावेज वही फोटो पहचान पत्र होना चाहिए, जिसकी जानकारी आवेदन पत्र भरते समय दी गई थी। मूल फोटो पहचान पत्र के बिना CBT/परीक्षा में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
RRB Railway Group D Exam: फर्जी दलालों से रहें सावधान
नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी वादे करने वाले दलालों से सावधान रहें। आरआरबी चयन पूरी तरह कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में प्राप्त मेरिट के आधार पर किया जाता है और भर्ती केवल अभ्यर्थियों की योग्यता के अनुसार ही होती है।
आरआरबी की वेबसाइट पर विजिट करें
भर्ती प्रक्रिया से संबंधित किसी भी नवीनतम जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को केवल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों या भर्ती पोर्टलों पर उपलब्ध सूचनाओं पर ही भरोसा करना चाहिए और अप्रमाणिक स्रोतों से मिलने वाली भ्रामक जानकारी से बचना चाहिए।
